अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: अब तक 34 लोगों की मौत, 43 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछी; लाखों घरों की बिजली गुल

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी है। तूफान के कहर की चपेट में आने से अब तक 34 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है। हालात यह हैं कि, मरीजों तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही हैं। कई शहरों में बिजली नहीं है। इस बर्फीले चक्रवात के कारण 5200 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। न्यूयॉर्क समेत कई प्रमुख शहरों में तापमान गिरकर -6°C तक पहुंच गया है।

बॉम्ब साइक्लोन क्या है?

सर्दियों में आए इस भयंकर तूफान को बॉम्ब साइक्लोन कहा जा रहा है। यह कुछ ही घंटों में जानलेवा बन जाता है। यह तब बनता है जब वायुमंडलीय दबाव बहुत तेजी से गिरता है, 24 घंटे के भीतर कम से कम 24 मिलीबार की गिरावट आती है। इलाके में भारी बर्फ गिरती है और तेज हवाएं चलती हैं। अमेरिका में आए तूफान को ‘वंस इन अ जनरेशन’ साइक्लोन कहा जा रहा है।

न्यूयॉर्क के बफेलो में 43 इंच बर्फबारी

ठंड से सबसे प्रभावित न्यूयॉर्क का बफेलो है, यहां 43 इंच बर्फबारी हुई है। इसके चलते लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। यहां 12 लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं पॉवर स्टेशन पर बर्फबारी के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। अमेरिका में लाखों घरों में बिजली ठप हो गई है।

खराब मौसम से कई फ्लाइट्स कैंसिल

खराब मौसम की वजह से 48 घंटे में 10 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। कार से ट्रैवल कर रहे कई लोग रास्तों में ही फंस गए। तेज हवा से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली की तारों को भी नुकसान पहुंचा है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि तूफान की वजह से बुफालो में आपात सेवा का अभियान भी ठप पड़ गया है।

अमेरिका की 60 फीसदी आबादी पर संकट

नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, इस वक्त अमेरिका की 60% आबादी यानी 20 करोड़ लोग मौसम की चेतावनी के दायरे में है। नेशनल वेदर सर्विस( NWS) ने अलर्ट जारी किया है। इनमें से 17.7 करोड़ लोगों को सर्द हवाओं की चेतावनी मिली है, 6.5 करोड़ लोगों को तूफान, 1.1 करोड़ लोगों को बर्फीली आंधी की वॉर्निंग और 5 लाख लोगों को गंभीर बर्फीले तूफान की चेतावनी मिली है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button