Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

US Mass Shooting :न्यू जर्सी के फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में फायरिंग,1 की मौत; इस साल की 100वीं मास शूटिंग

अमेरिका के न्यू जर्सी में फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में 1 की मौत और 6 लोग घायल हो गए। घटना का डैशकैम वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी भागता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक यह हमला रैंडम नहीं था। इस साल यह अमेरिका में 100वीं मास शूटिंग की घटना है।
न्यू जर्सी के फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में फायरिंग,1 की मौत; इस साल की 100वीं मास शूटिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में एक फास्ट-फूड चेन रेस्टोरेंट में शनिवार रात भयावह गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना यूनियन टाउनशिप स्थित Chick-fil-A रेस्टोरेंट में हुई।

    डैशकैम वीडियो में दिखा आरोपी

    घटना के बाद एक चौंकाने वाला डैशकैम वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नकाबपोश हमलावर हाथ में पिस्तौल लेकर घटनास्थल से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा बन चुका है।

    जानें कैसे हुई वारदात?

    पुलिस के मुताबिक, रात करीब 8:40 बजे रेस्टोरेंट के अंदर अचानक गोलियां चलने लगीं। उस समय रेस्टोरेंट में काफी भीड़ थी, गोलीबारी शुरू होते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को गोली लगने की पुष्टि की। एक व्यक्ति को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि छह घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

    हमले के पीछे की वजह?

    जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हमला कोई रैंडम घटना नहीं थी, हालांकि अभी तक हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    US की 100वीं मास शूटिंग

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना इस साल अमेरिका में हुई 100वीं मास शूटिंग है, जो देश में बढ़ती हिंसा को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।

    ये भी पढ़ें: होर्मुज में बड़ा एक्शन ! आज से नाकेबंदी लागू, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के फैसले से बड़ा ईरान-अमेरिका तनाव, दुनिया भर के बाजारों में हलचल तेज

    हमला रैंडम नहीं लगता - गवर्नर 

    न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह हमला रैंडम नहीं लगता और फिलहाल आम जनता के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है।

    Twitter Post

    स्थानीय प्रशासन की अपील

    यूनियन टाउनशिप की मेयर पेट्रीशिया गुएरा-फ्रेज़ियर ने इस घटना को समुदाय के लिए बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य शाम होनी चाहिए थी, लेकिन अब कई परिवार शोक में हैं और पूरा इलाका सदमे में है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील की।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts