अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, एक ही परिवार के 8 लोगों को उतारा मौत के घाट

शिकागो। अमेरिका में मंगलवार को दो गोलीबारी की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना शिकागो स्थित इलिनोइस के जोलियट में वेस्ट एकर्स रोड स्थित घरों में हुईं। शिकागो पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने बताया कि जब इस हत्या के मुख्य आरोपी को घेर लिया गया, तो उसने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।

यह है घटनाक्रम

शिकागो पुलिस को इन आठ हत्याओं के सिलसिले में जांच के दौरान मुख्य आरोपी रोमियो नेंस के बारे में जानकारी मिली। 23 साल का यह आरोपी शिकागों में
घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर रहता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रोमियो नेंस मृतक परिवार को पहले से जानता था। हालांकि अब तक पुलिस को वो वजह नहीं पता चली है, जिस कारण नेंस ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

आरोपी जमानत पर था बाहर

पुलिस के मुताबिक, शिकागो में हुई आठ लोगों की हत्या और इसमें रोमियो नेंस का नाम होने की जानकारी एक फोन कॉल के जरिए मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे रोमियो नेंस को पुलिस ने टेक्सास के पास घेर लिया। जिसके बाद रोमियो नेंस ने खुद को गोली मार ली। इससे पहले पुलिस ने रोमियो नेंस को 2023 में हुई फायरिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था लेकिन फिलहाल वो जमानत पर बाहर था।

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव, न्यूयॉर्क हुआ राममय, टाइम्स स्क्वायर पर लगी भक्तों की भीड़, खुशी से झूमे भारतीय

संबंधित खबरें...

Back to top button