ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

UPSC 2023 : एक ही घर से बनेंगे 2 IAS, सगे भाई सचिन और समीर का हुआ सिलेक्शन, एमपी से कुल 27 का सिलेक्शन

नई दिल्ली/ भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें एमपी के 27 होनहार युवाओं का सिलेक्शन हुआ है। राजधानी भोपाल के 24 साल के अयान जैन ने 16वीं रैंक हासिल की है। वे रिटायर IPS मुकेश जैन के बेटे हैं। उनके भाई अर्ष जैन भी IAS है और फिलहाल उज्जैन में SDM के पद पर पदस्थ हैं। अयान का यह तीसरा प्रयास था।

भोपाल के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली।

सेल्फ स्टडी से सगे भाइयों ने पाई सफलता

राजधानी के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। दोनों सगे भाइयों के एक साथ सिलेक्शन से उनके घर दोहरी खुशियां आई हैं। सचिन ने बताया कि दोनों भाइयों ने इसके लिए कोई कोचिंग न कर सेल्फ स्टडी की और इंटरव्यू के पहले दिल्ली में स्टडी की। यहां छोटे भाई सचिन अपने ही बड़े भाई समीर से 13 रैंक आगे हैं। समीर और सचिन के पिता संजय गोयल भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। जबकि मां डॉ. संगीता गोयल कोलार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। सचिन और समीर ने अपनी इस सफलता को श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद का फल उन्हें मिला है।

भोपाल के आकाश अग्रवाल की 105वीं रैंक आई।

तेजस अग्निहोत्री और छाया सिंह का भी हुआ सिलेक्शन

भोपाल की छाया सिंह को आज जारी हुए नतीजों में 65वीं रैंक मिली है। वे IAS अफसर छोटे सिंह की बेटी हैं। इसके साथ ही भोपाल के तेजस अग्निहोत्री ने भी 37 वीं रैक हासिल की है। राजधानी के ही आकाश अग्रवाल की 105 वीं रैंक आई है। इसके अलावा भोपाल की रिजु श्रीवास्तव, अर्णव भंडारी, क्षितिज आदित्य शर्मा, आदित्य दोहर, भारती साहू और नीरज सोनगरा का भी सिलेक्शन हुआ है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।
स्टेप 3: परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपके सामने एक पीडीएफ खुलकर आएगी।
स्टेप 5: पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
स्टेप 6: पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

ये हैं टॉप- 10 टॉपर

रैंक रोल नंबर नाम
1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव
2 6312512 अनिमेष प्रधान
3 1013595 डोनुरू अनन्या रेड्डी
4 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5 6312407 रुहानी
6 0501579 सृष्टि डबास
7 3406060 अनमोल राठौड़
8 1121316 आशीष कुमार
9 6016094 नौशीन
10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति

ये भी पढ़ें- UPSC CSE Result 2023 : यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल किया प्रथम स्थान

संबंधित खबरें...

Back to top button