ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

भोपाल : राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, PCC चीफ कमलनाथ समेत कई विधायक और कार्यकर्ता हुए शामिल, देखें VIDEO

भोपाल। विपक्ष की आवाज को दबाने के असफल प्रयास के रूप में भाजपा द्वारा षड्यंत्र पूर्वक कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता को शून्य कर दिया गया है। आज संपूर्ण भारत में इसके खिलाफ देशव्यापी ‘मौन सत्याग्रह’ किया जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेसजनों द्वारा ‘मौन सत्याग्रह’ किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए।

कांग्रेसजनों का कहना है कि यह लोकतंत्र पर हमला है, जिसको बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सत्याग्रह सुबह 10 से शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें कांग्रेस नेता मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

कमलनाथ सहित शामिल हुए वरिष्ठ नेता

दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर ‘मौन सत्याग्रह’ कर रही हैं। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम केस’ में राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा 12 जुलाई को देशभर में ‘मौन सत्याग्रह’ किया जा रहा है। कई राज्यों में कांग्रेसी नेता सुबह से ही मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। नेताओं व कार्यकर्ताओं के अनुसार, मानहानि मामले में राहुल गांधी को ‘गलत तरीके से’ दोषी ठहराया गया और उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया। प्रदर्शन शाम तक जारी रहेगा।

22 अप्रैल को खाली किया था सरकारी बंगला

बता दें कि राहुल गांधी ने 24 मार्च को संसद सदस्यता रद्द होने के बाद 22 अप्रैल को अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था। तभी से वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके आवास 10 जनपथ पर रह रहे हैं।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button