
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया है। आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने मयंक जोशी का पार्टी में स्वागत किया।
अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा में हुई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान मयंक जोशी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि मंच पर अखिलेश यादव ने मयंक जोशी को सदस्यता दिलाई।

आजमगढ़ की जनता से की अपील
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रचार का आखिरी दिन है। आजमगढ़ की दसों सीटें जिताने के लिए अपील करने आया हूं। बीजेपी सरकार में युवाओं को इंतजार करना पड़ा, उनको कोई नौकरी रोजगार नहीं मिला, सभी संस्थाओं को बीजेपी ने बेंच दिया।
#WATCH | "Mayank Joshi, son of Bharatiya Janata Party MP Rita Bahuguna Joshi today joins Samajwadi party," says Akhilesh Yadav while addressing a rally in Azamgarh#UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/gmSogu616C
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 5, 2022
ये भी पढ़ें : UP Elections : PM मोदी बोले- भारत का बढ़ता सामर्थ्य है कि हम यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे