UP Board Result :यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी, 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% स्टूडेंट पास

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार को 10वीं (हाईस्कूल) और  12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी कर दिया। प्रयागराज मुख्यालय से सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट जारी किया।10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% विद्यार्थी पास हुए हैं।
Follow on Google News
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी,  बेटियों ने मारी बाजी, 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% स्टूडेंट पास

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने गुरुवार को साल 2026 की 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने प्रयागराज मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। इस साल 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% विद्यार्थी पास हुए हैं। इन परीक्षाओं में  53 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड सचिव ने बताया कि छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट अगली कक्षा में एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होगी। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का इस्तेमाल करना होगा।

ये भी पढ़ें: महंगी किताबों पर NHRC का एक्शन: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लग सकती है लगाम

कशिश, अंशिका और शिखा टॉपर्स

यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। 12वीं की परीक्षा में शिखा वर्मा ने टॉप किया है। 

10वीं के टॉपर्स 

1. कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा - 97.83%
2. अदिति - 97.50%
3. अर्पिता और परी वर्मा - 97.33%

Twitter Post

12वीं के टॉपर्स 

1. शिखा वर्मा - 97.60%  
2. नंदनी गुप्ता और श्रेया वर्मा - 97.20%
3. सुरभि यादव और पूजा पाल - 97%

Twitter Post

विद्यार्थी यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

www.upmsp.edu.in
www.upresults.nic.in
results.digilocker.gov.in

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कहा... वाट्सऐप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं की जा सकती

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts