जबलपुरमध्य प्रदेश

बच्चों को खेल के लिए भी समय निकालना चाहिए : केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

जबलपुर। रानीताल स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में सांसद खेल महोत्सव में शुक्रवार शाम 4 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि आज के बच्चे खेल से बहुत दूर हो गए हैं, उन्हें अब खेल के लिए भी समय निकालना चाहिए। ताकि उनका शारीरिक और मानसिक रूप से विकास हो सके। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री वीके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह को सांसद राकेश सिंह ने उन्हें रानीदुर्गावती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

मलखम और खो-खो का हुआ फाइनल मैच

रानीताल स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आज खो-खो और मलखम का फाइनल मैच था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने खेल का आनंद लिया। वह मलखम देखकर आश्चर्यचकित हो गए। उन्हेंने कहा कि यहां पर इतनी प्रतिभाएं हैं कि पता नहीं कौनसा खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर सकता है।

परम्परागत खेलों को देखकर दंग रह गए मंत्री

फाइनल मैच देखने के बाद केंद्रीय मंत्री ने स्टेडियम में अंदर चल रहे परम्परागत खेलों को देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने स्वयं गिल्ली-डंडा, कंचा, भौरे आदि खेलों को खेलकर उनका आंनद लिया। उन्होंने कहा कि सांसद राकेश सिंह की यह पहल बहुत अच्छी है।

सांसद खेल महोत्सव में मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह के अलावा सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक इन्दू तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कमलेश अग्रवाल, अरविंद पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

(जबलपुर से मुकेश झा की रिपोर्ट)

संबंधित खबरें...

Back to top button