इंदौरमध्य प्रदेश

उज्जैन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी: CM शिवराज के साथ की बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना, 11 सड़कों की रखेंगे नींव

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज उज्जैन दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के मंगल और कल्याण की कामना की।

ये भी पढ़ें: 50 हजार हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश: सीएम शिवराज बोले- मध्यप्रदेश की धरती पर हर गरीब का होगा पक्का मकान

इंदौर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत

बता दें कि गडकरी उज्जैन मे11 सड़कों की नींव रखेंगे। 534 किलोमीटर लंबी ये सड़कें 5722 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। गडकरी के आने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने महाकाल मंदिर में पूजा की। महाकाल मंदिर के विस्तार के लिए 11 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। वहीं इंदौर एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया।

CM ने उज्जैन को 21 लाख दीपों से सजाने का प्रजेंटेशन देखा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गडकरी के आने से पहले उज्जैन आ गए थे। उन्होंने यहां त्रिवेणी संग्रहालय में घर-घर दीपोत्सव का प्रजेंटेशन देखा। इस साल महाशिवरात्रि पर उज्जैन को 21 लाख दीपों से सजाया जाएगा। CM ने कहा कि निश्चित रूप से दीपोत्सव पर भगवान महाकालेश्वर की नगरी की अद्भुत छटा होगी।

ये भी पढ़ें: एमपी की गजब पॉलिटिक्स : नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे मिर्ची बाबा, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह पर लगाए आरोप

इन सड़कों का होगा 6247 करोड़ से निर्माण

  • उज्जैन-देवास फोरलेन का चौड़ीकरण 992 करोड़ से होगा। इसकी लंबाई 41 किमी है।
  • उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ 134 किमी सड़क का निर्माण 498 करोड़ से ।
  • 69 किमी के उज्जैन-बदनावर फोरलेन का निर्माण 1352 करोड़ से होगा।
  • जीरापुर-सुसनेर मप्र राज्य सीमा तक टूलेन 240 करोड़ से बनेगा। लंबाई 46 किमी होगी।
  • उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-1) फोरलेन का निर्माण 1034 करोड़ से होगा। 42 किमी लंबाई होगी।
  • उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-2) फोरलेन का निर्माण 2998 करोड़ से होगा। लंबाई 48 किमी होगी।
  • उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-3) का निर्माण 952 करोड़ से होगा। 46 किमी लंबाई होगी।
  • CIRF अंतर्गत बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान 25 किमी मार्ग 26 करोड़ की लागत से बनेगा।
  • बरोठा-सेमल्या-चाऊ तक 18 किमी सड़क 36 करोड़ से बनेगी।
  • भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग 77 करोड़ से बनेगा। लंबाई 48 किमी है।
  • जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक 17 किमी सड़क 42 करोड़ से बनेगा।

ये भी पढ़ें: इटारसी में पुलिसकर्मियों को आवासों की सौगात: नरोत्तम मिश्रा ने मां नर्मदा के नाम पर कॉलोनी का नाम रखने की बात कही

संबंधित खबरें...

Back to top button