Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 25 पदों पर निकाली वैकेंसी, ये है आवेदन की अंतिम तारीख

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विशेषज्ञ अधिकारी और डोमेन विशेषज्ञ की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अधिसूचना जारी की है। बता दें कि उम्मीदवार 7 जनवरी 2022 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

पदों की संख्या 25
योग्यता बी.ई, बी.एससी, एमसीए
आवेदन की अंतिम तारीख 7 जनवरी 2022
ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in

पद और भर्ती संख्या

डिजिटल टीम
  • सीनियर मैनेजर (डिजिटल) – 1
  • मैनेजर (डिजिटल) – 1
एनालिटिक्स टीम
  • मैनेजर - डेटा वैज्ञानिक – 2
  • मैनेजर - डेटा विश्लेषक - 2
  • मैनेजर - सांख्यिकीविद - 2
  • मैनेजर - डेटाबेस प्रशासक - 1
अर्थशास्त्री टीम
  • सीनियर मैनेजर (अर्थशास्त्री) – 2
  • मैनेजर (अर्थशास्त्री) – 2
रिसर्च टीम
  • सीनियर मैनेजर (उद्योग अनुसंधान) - 2
  • मैनेजर (उद्योग अनुसंधान) - 2
एपीआई प्रबंधन टीम
  • सीनियर मैनेजर (एपीआई) - 2
  • मैनेजर (एपीआई) - 2
डिजिटल लेंडिंग और फिन टेक टीम
  • सीनियर मैनेजर (डिजिटल लेंडिंग और फिन-टेक) - 2
  • मैनेजर (डिजिटल लेंडिंग और फिन-टेक) - 2

ऐसे करें आवेदन

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब 'एप्लाइड फॉर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स/डोमेन एक्सपर्ट्स' लिंक पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रख लें।
शिक्षा और करियर से संबंधित अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts