अब खेती में होगा ड्रोन का इस्तेमाल: केंद्र सरकार ने जारी की SOP, तोमर बोले- छोटे किसानों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, रोजगार भी बढ़ेगा
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। इसका मतलब है कि, किसानों को अब फसलों के बीच घुसकर खाद-दवा का छिड़काव करने की जरूरत नहीं होगी। ड्रोन से कीटनाशकों तथा जमीन एवं फसल से जुड़े अन्य पोषक दवाओं का छिड़काव किया जा सकेगा।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जारी की ड्रोन की एसओपी[/caption]
खेती का काम अब होगा आसान
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बयान में कहा कि ड्रोन तकनीक को अपनाना समय की जरूरत है, इससे किसानों को फायदा होगा, खेती का काम आसान होगा और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। एसओपी जारी करते हुए तोमर ने कहा कि 2014 से ही सरकार की नीतियां 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर केंद्रित हैं। [caption id="attachment_13631" align="aligncenter" width="900"]
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जारी की ड्रोन की एसओपी[/caption]











