राष्ट्रीय

ओडिशा के पुरी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पलटी, 25 लोग घायल

ओडिशा के पुरी जिले में रविवार को सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी हिंसा : मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस ने बताया कि बस पुरी से तमिलनाडु की ओर जा रही थी। तभी गंजम जिले में रंभा के पास राजमार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : PM मोदी ने 20 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी, इन बड़ी योजनाओं की आधारशिला रखी

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जिसमें 25 लोग घायल हैं और चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल अवस्था में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Corona Virus : देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 2593 नए केस; 44 संक्रमितों ने तोड़ा दम

गंजम के जिला अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

घटनास्थल के पास हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। हादसे के बाद गंजम के जिलाधिकारी और छत्रपुर के उप कलेक्टर ने घटनास्थल का दौरा किया।

ये भी पढ़ें- भारत ने चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा किया रद्द, जानें क्या है वजह

संबंधित खबरें...

Back to top button