Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी नहीं होने से दुखी प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने बुधवार रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती ने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की। इसके बाद युवक ने अपने मामा के घर में सुसाइड कर लिया। फिलहाल, आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। ये भी पढ़े: सेज ग्रुप के 26 ठिकानों पर आईटी की रेड, भोपाल, इंदौर और होशंगाबाद में करोड़ों की टैक्स चोरी, 1 करोड़ से अधिक नकद मिले

युवती की मौत के बाद प्रेमी ने भी दी जान

जानकारी के अनुसार, गरीब नगर चांदबाड़ी में रहने वाली साक्षी साहू पिता रामदयाल साहू (21) घर पर घरेलू कामकाज करती थी। रात करीब 8 बजे उसने घर में फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही रात करीब 1 बजे साक्षी के घर के पास ही सुंदर नगर में रहने वाले उसके फ्रेंड दीपक विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण (21) ने अपने मामा के घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। पुलिस को युवक-युवती के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों की करीबी दोस्ती थी। ये भी पढ़े: MP को गहरे जख्म दे गया हादसा, सीहोर जिले के नायक जितेंद्र कुमार शहीद, गांव में पसरा मातम, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

मामा के घर युवक ने लगाई फांसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक विश्वकर्मा जब पता चला कि उसकी दोस्त साक्षी ने सुसाइड कर लिया है तो वह घबरा गया और तनाव में आ गया। परिजन उसे समझाते रहे और युवक को मामा जीतेन्द्र के घर छोड़ आए। साक्षी और दीपक के प्रेम प्रसंग के बारे में दोनों के परिजनों जानते थे। जीतेन्द्र ने पुलिस को बताया कि दीपक ने रात 11 बजे के आसपास खाना खाया। रात 12 बजे तक दीपक पर जीतेन्द्र नजर रखे हुए थे। इसके बाद उन्हें नींद लग गई और रात करीब 1 बजे उनकी नींद खुली तो दीपक कमरे में नहीं था। हाल में देखा तो दीपक फंदे पर लटका मिला।

अलग-अलग जातियों के थे युवक-युवती

अलग-अलग जातियों के होने के कारण शादी में अड़चन आ रही थी। जाति अलग-अलग जाति के होने की वजह से परिवार की सहमति शादी के लिए नहीं बन पा रही थी। फिलहाल, परिजनों के बयान नहीं हो सके हैं। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोपाल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts