UMARIA NEWS: बांधवगढ़ में हथिनी अनारकली ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, पांचवी बार बनी मां, पार्क प्रबंधन रख रहा मां-बेटे का ख्याल

उमरिया। बाघ के लिए दुनिया भर में पहचाने जाने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बुधवार सुबह खुशियों भरी किलकारी गूंजी। सुबह अमहा नाला में बने हाथी कैंप परिसर में पार्क की प्रशिक्षित हथिनी अनारकली ने नर एलिफेंट को जन्म दिया है। इससे बांधवगढ़ नेशनल पार्क में खुशी का माहौल है। नए मेहमान के आने पर पार्क कर्मचारियों व अधिकारियों ने हर्ष-उल्लास के साथ नए मेहमान का स्वागत किया। पार्क प्रबंधन हथिनी और उसके नन्हें बच्चे की सेहत को लेकर खास ख्याल रख रहा है और पार्क के एक्सपर्ट इन दोनों की निगरानी में जुटे हुए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि पार्क की मशहूर 60 वर्षीय हथिनी अनारकली ने अपने पांचवें बच्चे के रूप में एक स्वस्थ्य नर शावक को जन्म दिया है।
https://twitter.com/psamachar1/status/1790746831439487339



















