🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

ओबीसी आरक्षण पर बयानबाजी जारी: उमा भारती बोलीं- ओबीसी आरक्षण पर लगी न्यायिक रोक चिंता का विषय

Follow on Google News
भोपाल। एमपी पंचायत चुनाव को लेकर सियासत का दौर जारी है। सुप्रीम कोर्ट के ओबीसी आरक्षण के फैसले के बाद बीजेपी-कांग्रेस में बयानबाजी जोरों पर चल रहा है। इसी बीच एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। [embed]https://twitter.com/umasribharti/status/1472790688014090242[/embed] [embed]https://twitter.com/umasribharti/status/1472790693399515136[/embed]

70% आबादी के साथ अन्याय होगा: उमा भारती

पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर लगी हुई न्यायिक रोक चिंता का विषय है। मेरी अभी सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी से फोन पर बात हुई है तथा मैंने उनसे आग्रह किया है कि ओबीसी आरक्षण के बिना मध्य प्रदेश में पंचायत का चुनाव मध्यप्रदेश की लगभग 70% आबादी के साथ अन्याय होगा। इसलिए पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का समाधान किए बिना पंचायत चुनाव ना हो सके इसका रास्ता हमारी मध्य प्रदेश की सरकार को निकालना ही चाहिए। मुझे शिवराज जी ने जानकारी दी है कि वह इस विषय पर विधि विशेषज्ञों से परामर्श कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: MP पंचायत चुनाव पर सियासत: नरोत्तम बोले- ओबीसी मामले पर कांग्रेस नेता प्रायश्चित करने के बजाय भेज रहे नोटिस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

icon

Latest Posts