अंतर्राष्ट्रीय

क्रीमिया ब्रिज पर हमले से बौखलाया रूस, यूक्रेनी इलाकों पर तेज किए हमले… दागीं 75 मिसाइल

यूक्रेन की तरफ से कर्च ब्रिज को उड़ाए जाने के बाद रूस बौखलाया हुआ है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इसका बदला 48 घंटे में ले लिया है। सोमवार सुबह से रूस की तरफ से यूक्रेन पर एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक किए गए हैं। इस धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

यूक्रेन ने कर्च रेलवे ब्रिज को किया तबाह

दरअसल, शनिवार को यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज को तबाह कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता था। वहीं रूस, यूक्रेन युद्ध में इस ब्रिज की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण बताई जा रही है। रूस इसी ब्रिज से यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में अपनी सेना के लिए हथियारों और अन्य जरूरी सामानों की सप्लाई करता है।

यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज पर किया हमला

रूस ने इस हमले को बताया आतंकवादी घटना

रूस ने इस ब्रिज पर हमले के लिए यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए इसे आतंकवादी घटना बताया है। राष्ट्रपति पुतिन ने रविवार को कहा कि इसमें कोई संदेह ही नहीं है। यह एक आतंकवादी घटना है, जिसमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर को नष्ट किया गया। यह एक सोचा समझा कदम था, जिसे यूक्रेन के विशेष सुरक्षाबलों ने अंजाम दिया है। बता दें कि रूस ने मार्च 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया को अलग कर दिया था।

रूस ने 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे

रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले ब्रिज पर हमले के बाद मॉस्को तिलमिलाया हुआ है। उसने यूक्रेनी इलाकों पर बमबारी तेज कर दी है। इन धमाकों में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तहस-नहस हो गया है। यह ब्रिज नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था। हालांकि, मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए रूस ने 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button