Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रतलाम में लोकायुक्त की कार्रवाई, जूनियर फूड ऑफिसर को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा; राशन दुकान बहाली के लिए मांगी थी घूस

Follow on Google News
रतलाम में लोकायुक्त की कार्रवाई, जूनियर फूड ऑफिसर को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा; राशन दुकान बहाली के लिए मांगी थी घूस
रतलाम। जावरा में उज्जैन लोकायुक्त ने बुधवार सुबह कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। निलम्बित राशन दुकान की फिर से बहाली के लिए जावरा का कनिष्ठ खाद्य अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार ने फरियादी से 15000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। लोकायुक्त ने कनिष्ठ अधिकारी के सरकारी आवास पर छापामार कार्रवाई की।

15 हजार की मांगी थी घूस

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया फरियादी देवी सिंह गुर्जर निवासी अरनिया गुर्जर पिपलोदा ने लोकयुक्त उज्जैन पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के समक्ष शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें बताया कि भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आवंटित उचित मूल्य की दुकान किसी कारण से निलंबित कर दी गई थी। उसी दुकान पर आवेदक की पत्नी पार्वती देवी समूह की सचिव एवं विक्रेता है। दुकान की निलंबन से बहाली के लिए कनिष्ठ खाद आपूर्ति अधिकारी जावरा प्रेम कुमार अहिरवार ने 15 हजार की रिश्वत मांगी। जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकयुक्त उज्जैन को की थी।

शासकीय आवास पर रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई गई। योजना के तहत आज प्रेम कुमार अहिरवार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते जावरा स्थित शासकीय आवास पर लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts