Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Uber ने की 3,300 कर्मचारियों की छंटनी, खर्च घटाने के साथ Robotaxi पर बढ़ाएगी निवेश

Uber ने करीब 3,300 कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी मैनेजमेंट स्ट्रक्चर को सरल बनाने, खर्च घटाने और बचाए गए संसाधनों को नई तकनीक व Robotaxi कारोबार में निवेश करने की तैयारी कर रही है।
Uber ने की 3,300 कर्मचारियों की छंटनी, खर्च घटाने के साथ Robotaxi पर बढ़ाएगी निवेश
Uber ने करीब 3,300 कर्मचारियों की छंटनी की

ग्लोबल स्तर पर कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है और अब कैब सेवा कंपनी Uber ने भी बड़े स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला किया है। कंपनी ने करीब 3,300 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया है, जो उसकी कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 10 प्रतिशत बताया जा रहा है। Uber ने यह कदम संगठनात्मक ढांचे को सरल बनाने, मैनेजमेंट की परतें कम करने और खर्च में कटौती के उद्देश्य से उठाया है। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और बचाए गए संसाधनों को भविष्य के कारोबार और नई तकनीक में लगाया जा सकेगा।

CEO ने कर्मचारियों को ईमेल से दी जानकारी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार Uber के CEO दारा खोसरोशाही ने कर्मचारियों को ईमेल के माध्यम से कंपनी में किए जा रहे इस बड़े बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन को अधिक सरल और तेज बनाने के लिए कंपनी अपने कामकाज के तरीके और मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में बदलाव कर रही है। कंपनी का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में कारोबार के विस्तार के साथ संगठन का ढांचा भी जटिल होता गया है। विभिन्न स्तरों पर मैनेजमेंट और टीमों के बीच अधिक तालमेल की जरूरत के कारण कई मामलों में फैसले लेने की प्रक्रिया धीमी हो रही थी।

मैनेजर्स की संख्या में करीब 20% की कमी

रीस्ट्रक्चरिंग के बाद Uber में मैनेजर्स की कुल संख्या लगभग 20 प्रतिशत तक कम होने की बात कही गई है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने मैनेजर सीधे तौर पर नौकरी से हटाए जाएंगे। कुछ कर्मचारियों को मैनेजमेंट की भूमिका से हटाकर ऐसी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं जिनमें वे सीधे काम और प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगे। हालांकि यह बदलाव केवल मैनेजर्स तक सीमित नहीं है और दूसरे विभागों के कर्मचारी भी इस पुनर्गठन से प्रभावित हो सकते हैं।

फैसले लेने में तेजी लाने की तैयारी

Uber के CEO के अनुसार पिछले पांच वर्षों में कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही कंपनी के भीतर काम करने की प्रक्रिया भी अधिक जटिल हो गई। कंपनी अब ऐसे पदों और मैनेजमेंट लेयर्स को कम करने पर ध्यान दे रही है जिनका मुख्य काम अलग-अलग टीमों के बीच समन्वय करना था। कुछ मैनेजर्स को अधिक जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज हो सके। Uber का उद्देश्य कम स्तरों वाले मैनेजमेंट ढांचे के जरिए कामकाज को अधिक प्रभावी बनाना है।

बचाए गए पैसे से कारोबार और नई तकनीक पर निवेश

Uber ने संकेत दिया है कि पुनर्गठन और लागत में कटौती से बचने वाले संसाधनों को कंपनी भविष्य के विस्तार में लगाएगी। इसमें नई तकनीक, ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर्स के लिए सेवाओं में सुधार तथा कारोबारियों के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी का खास फोकस Autonomous Vehicles और Robotaxi से जुड़ी तकनीक पर भी है। Uber आने वाले वर्षों में Robotaxi से संबंधित साझेदारियों और तकनीकी विकास पर 10 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की योजना बना रही है।

कई टीमों का होगा मर्जर

कंपनी अपने अलग-अलग विभागों में एक जैसे काम को कम करने के लिए टीमों का पुनर्गठन भी करेगी। रेस्टोरेंट, रिटेल और डायरेक्ट डिलीवरी से जुड़ी तीन अलग-अलग डिलीवरी ऑपरेशंस टीमों को एक साथ लाने की योजना है। इसके अलावा कोर सर्विस इंजीनियरिंग और साइंस से जुड़ी टीमों के ढांचे में भी बदलाव किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि टीमों को मिलाने से दोहराए जा रहे काम कम होंगे और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: छत का पेंट कुछ दिनों बाद क्यों बदलने लगता है रंग? वजह जानकर नहीं करेंगे ये गलती

बड़े शहरों को बनाएगी प्रमुख ग्लोबल हब

Uber अपने कर्मचारियों के काम करने के तरीके में भी बदलाव कर रही है। कंपनी न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को जैसे बड़े शहरों को अपने प्रमुख ग्लोबल हब के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। इसके तहत बड़ी संख्या में रिमोट कर्मचारियों को भविष्य में ऑफिस से काम करने के लिए कहा जा सकता है। कंपनी के अनुसार आने वाले समय में केवल करीब 1 प्रतिशत कर्मचारी ही पूरी तरह रिमोट मोड में काम करेंगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts