ट्विटर का बड़ा दांव : Elon Musk के मंसूबे को मात देने बोर्ड ने चली Poison Pill की रणनीति, जानें कैसे करेगी काम?

टेस्ला के CEO एलन मस्क इन दिनों माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर को खरीदने का ऑफर देकर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं अब ट्विटर ने इस पर ऑफिशियल बयान दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने मस्क को ट्विटर खरीदने से रोकने के लिए एक नया प्लान बनाया है।
'प्वॉइजन पिल' प्लान मस्क को रोकेगा
ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने मस्क की पेशकश को रोकने के लिए एक रणनीति बनाई है। ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने "Poison pill" नामक एक सीमित अवधि के Shareholder rights plan को अपनाया है जो एलन मस्क के लिए कंपनी का अधिग्रहण करना कठिन बना सकती है। Twitter बोर्ड ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा है कि ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए एक अनचाहा और कानूनी रूप से गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव आने के बाद इस योजना को अपनाया है।
क्या है Poison pill रणनीति
Poison pill बिजनेस वर्ल्ड की दुनिया का एक टर्म है। ये एक तरह की रणनीति है, ट्विटर बोर्ड ने इसे एलन मस्क की ट्विटर को खरीदने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए अपनाया है। इससे एलन मस्क के ट्विटर को खरीदना असंभव तो नहीं लेकिन काफी महंगा जरूर हो जाएगा। शेयरधारकों का ये राइट्स प्लान तभी लागू हो जाएगा जब कोई व्यक्ति, ग्रुप या संस्था ट्विटर के आउटस्टैंडिंग कॉमन स्टॉक्स के 15 फीसदी शेयर खरीदने की कोशिश करेगा। अभी एलन के पास 9 प्रतिशत शेयर हैं।पॉइजन पिल प्लान से ट्विटर खरीदना महंगा हो जाएगा
ट्विटर बोर्ड ने कहा कि "राइट्स प्लान इस संभावना को कम करेगा कि कोई भी संस्था, व्यक्ति या समूह सभी शेयरधारकों को उचित नियंत्रण प्रीमियम का भुगतान किए बिना खुले बाजार से कंपनी पर नियंत्रण करने की कोशिश करे।" बोर्ड के मुताबिक ये प्लान 14 अप्रैल 2023 तक लागू रहेगा।











