Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Twitter बोर्ड में शामिल नहीं होंगे Elon Musk, CEO पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

Twitter बोर्ड में शामिल नहीं होंगे Elon Musk, CEO पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
टेस्ला के CEO एलन मस्क के ट्विटर में हिस्सेदारी खरीदने के बाद से ही ट्विटर बोर्ड में शामिल होने की खबरें चल रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट के साथ एक नोट भी शेयर किया है।

ट्विटर के सीईओ ने ट्वीट कर दी जानकारी

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'बोर्ड में एलन की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 4/9 से प्रभावी होनी थी, लेकिन एलन अब बोर्ड में शामिल नहीं होना चाहते हैं। बता दें, एलन मस्क ने हाल ही में लगभग 3 बिलियन डॉलर में माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

पराग अग्रवाल ने बताई वजह!

Twitter CEO पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट के साथ एक ब्रीफ नोट भी शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने बताया है- 'Elon Musk ने हमारे बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। बोर्ड और मैने 'Elon Musk के बोर्ड में शामिल होने को लेकर कई डिस्कशन किए, खुद एलन से भी सीधे बातचीत हुई है। हम कोलैबोरेट करने को लेकर उत्साहित थे और रिस्क को लेकर भी क्लियर थे। कंपनी में उनके एक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में उपस्थिति को लेकर भी हमें विश्वास था। जहां वह दूसरे बोर्ड मेंबर्स के साथ मिलकर कंपनी और हमारे शेयर होल्डर्स के बेस्ट इंटरेस्ट में काम करेंगे। बोर्ड ने उन्हें जगह भी ऑफर की थी। बोर्ड में आधिकारिक तौर पर Elon Musk की नियुक्ति 4/9 को होनी थी, लेकिन उसी सुबह उन्होंने बताया कि वह बोर्ड जॉइन नहीं कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि उन्होंने यह फैसला बेहतर के लिए लिया होगा। हम हमेशा से और हमेशा अपने शेयरहोल्डर्स के इनपुट को महत्व देते हैं, चाहें वह हमारे बोर्ड में हों या नहीं। एलन मस्क हमारे सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं और हम उनके इनपुट के लिए हमेशा ओपन रहेंगे। हमारे गोल और प्रायोरिटीज में कोई बदलाव नहीं होगा। हम क्या फैसला लेते हैं और उसे कैसे लागू करते हैं यह हमारे कंट्रोल में रहेगा, किसी और के नहीं। शोर को अनसुना करते हुए वापस अपने काम पर लग जाते हैं।' ये भी पढ़ें- महंगाई ने बिगाड़ा खाने का स्वाद: तेल ने लगाई ऐसी आग… थाली से गायब हुईं हरी सब्जियां

ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं एलन मस्क

पिछले हफ्ते की शुरुआत में Elon Musk ने Twitter में 9.2 परसेंट स्टेक खरीद लिए थे। इसके साथ ही वह कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर बन गए हैं। यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की एक फाइलिंग के अनुसार, मस्क 2024 तक क्लास 2 डायरेक्टर के रूप में काम करेंगे। यह एक प्रकार की स्थिति है जिसका इस्तेमाल एंटी-टेकओवर मेजर के रूप में किया जाता है। ये भी पढ़ें- Elon Musk ने खरीदी Twitter में हिस्सेदारी, इतने फीसदी स्टॉक के बने मालिक
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts