PlayBreaking News

Twisha Sharma Death Case:भोपाल सेंट्रल जेल में गिरिबाला ने ली पूरी नींद, समर्थ बैचेन नजर आया; नाश्ते में खाया नमकीन दलिया

एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा डेथ केस में न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की जेल में पहली रात सामान्य परिस्थितियों में गुजरी। जेल प्रशासन ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग बैरकों में रखा।
Follow on Google News
भोपाल सेंट्रल जेल में गिरिबाला ने ली पूरी नींद, समर्थ बैचेन नजर आया; नाश्ते में खाया नमकीन दलिया

भोपाल। सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल पहुंचने के बाद दोनों को सामान्य कैदियों की तरह भोजन और अन्य सुविधाएं दी गईं। मेडिकल जांच में गिरिबाला सिंह स्वस्थ पाई गईं, जबकि समर्थ की जांच की प्रक्रिया जारी है। जेल प्रशासन पूरे मामले को संवेदनशील मानते हुए दोनों पर विशेष नजर बनाए हुए है।

गिरिबाला,समर्थ ने सामान्य कैदियों की तरह किया भोजन 

मंगलवार शाम भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचने के बाद गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अलग-अलग बैरकों में भेजा गया। दोनों को सामान्य कैदियों की तरह खाना दिया गया, जिसमें कढ़ी-पकौड़े और रोटी शामिल थी। जेल अधिकारियों के अनुसार किसी विशेष सुविधा या अलग खानपान की मांग नहीं की गई। हालांकि गिरिबाला सिंह ने चने की दाल लेने से इनकार कर दिया। पहली रात दोनों की गतिविधियों पर सुरक्षा कारणों से विशेष निगरानी रखी गई।

ये भी पढ़ें: क्या सच में इंसान भूसा खा सकता है? गाय-भैंस का खाना इंसान ने खा डाला, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

स्वास्थ्य परीक्षण में फिट मिलीं गिरिबाला सिंह

जेल प्रशासन ने प्रवेश के बाद दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया। अधिकारियों के अनुसार गिरिबाला सिंह पूरी तरह स्वस्थ पाई गईं और उन्होंने किसी गंभीर बीमारी या नियमित दवा के सेवन की जानकारी नहीं दी। बुधवार सुबह उन्हें नाश्ते में नमकीन दलिया और चाय दी गई, जिसे उन्होंने सामान्य रूप से ग्रहण किया। अधिकारियों से बातचीत के दौरान उनका व्यवहार संतुलित और शांत बताया गया। उन्होंने खुद को मानसिक रूप से सकारात्मक बताया। 

समर्थ जेल में बैचेन नजर आया 

बताया जा रहा है कि गिरिबाला सिंह ने रात में आराम से नींद ली, वहीं समर्थ सिंह कुछ बेचैन नजर आए। बताया गया कि वह देर रात तक बैरक में करवटें बदलते रहे। हालांकि समर्थ ने खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ बताया है। जेल प्रशासन उनकी मेडिकल जांच और मानसिक स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि सभी कैदियों के साथ समान नियमों का पालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Politics : TMC घर बचाने के लिए कर रही जतन, सभी कमेटियां-प्रमुख संगठन भंग किए

समर्थ का भाई सिद्धार्थ ने जेल में की मुलाकात 

बुधवार सुबह दोनों आरोपियों से मुलाकात के लिए परिवार का समर्थ का भाई सिद्धार्थ सिंह जेल पहुंचा। उसने पहले समर्थ और बाद में गिरिबाला सिंह से मुलाकात की। जेल रिकॉर्ड में गिरिबाला सिंह को आमद नंबर 71 और समर्थ सिंह को आमद नंबर 1782 आवंटित किया गया है। गिरिबाला को महिला विंग के मेडिकल खंड में रखा गया है, जबकि समर्थ को बैरक नंबर-4 के बी खंड में अन्य कैदियों के साथ रखा गया है। जेल प्रशासन के अनुसार सुरक्षा और नियमों के अनुरूप दोनों की निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts