ऑटोमोबाइलटेक और ऑटोमोबाइल्स

TVS Jupiter 125 पावरफुल अंदाज में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

नई दिल्ली। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने घरेलू बाजार में अपनी नई स्कूटर TVS Jupiter 125 को लॉन्च किया है। इस नई Jupiter 125 को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसमें न केवल नया इंजन दिया गया है बल्कि ये कुछ खास फीचर्स के साथ पेश की गई है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 73,400 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।

Jupiter 125 की कीमत

नई Jupiter 125 कुल चार कलर ऑप्शन डॉन ऑरेंज, इंडिब्लू, प्रिस्टिन व्हाइट और टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 73,400 रुपए तय की गई है। वहीं ड्रम ब्रेक के साथ अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 76,800 रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 81,300 रुपए है। बाजर में ये स्कूटर मुख्य रूप से होंडा एक्टिवा को टक्कर देती है।

दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर

होंडा एक्टिवा के बाद ये देश की दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर है, लेकिन अब तक TVS Jupiter केवल 110cc के इंजन के साथ ही बाजार में उपलब्ध थी। जिसे पहली बार साल 2013 में पेश किया गया था। इस स्कूटर की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक कंपनी ने इसके 45 लाख यूनिट्स की बिक्री की है।

नए TVS Jupiter 125 स्कूटर की खासियत

जुपिटर 125 स्कूटर हालांकि कई बदलावों के साथ आता है। ईंधन टैंक अब फर्शबोर्ड के नीचे रखा गया है। ये 60:40 (फ्रंट: रियर) वेट डिलीवरी के साथ आता है और 32 लीटर पर एक बड़ी अंडर-सीट स्टोरेज कैपेसिटी के रूप में एक्स्ट्रा सुविधा भी लाता है। फर्शबोर्ड भी चौड़ा है और बेहतर लेगरूम और एक फ्लैट बोर्ड ऑफर करता है जिससे चीजों को ले जाने में आसानी होती है। डिजिटल डिस्प्ले के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑल-इन-वन इग्निशन, टीवीएस इंटेलिगो ऑटो स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, वन-टच स्टार्टर, कॉम्बी-ब्रेकिंग और बहुत कुछ सहित दूसरी खासियत शामिल है।

इंजन क्षमता

नई TVS Jupiter में कंपनी ने 124.8cc की क्षमता का इंजन दिया है, जो कि 8.3hp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इस इंजन को स्ट्रांग लो और मिड रेंज के हिसाब से ट्यून किया गया है। इसके अलावा ये स्कूटर अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबले बेहतर माइलेज देगा। हालांकि इसके बारे में स्पष्ट तौर पर टेस्टिंग के बाद ही कहा जा सकता है।

संबंधित खबरें...

Back to top button