भोपाल। शहर के थाना पिपलानी क्षेत्र के पटेल नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पर्दाथ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जहरीला पर्दाथ खाने वालों में पति-पत्नी, मां सहित दो बच्चियां हैं। परिवार ने गुरुवार रात जहरीला पर्दाथ पी लिया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी पूर्वी और मां नंदनी की मौत हो गई।
भोपाल : पटेल नगर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाया, एक लड़की की मौत#Suicide #BhopalNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/FgoFQgiywL
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 26, 2021
पुलिस ने बताया कि संजीव जोशी, पत्नी अर्चना जोशी, बेटी पूर्वी जोशी, दूसरी बेटी ग्रीषमा जोशी सहित संजीव जोशी की मां नंदनी जोशी पटेल नगर में रहते हैं। पुलिस को शुक्रवार सुबह पता चला कि पांचों लोगों ने जहरीला पर्दाथ पी लिया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान लड़की पूर्वी जोशी और मां नंदनी जोशी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, परिवार कर्ज से परेशान चल रहा था। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान लिए।