भोपालमध्य प्रदेश

IAS Transfer : मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

मध्य प्रदेश में इन दिनों अलग-अलग विभागों में तबादलों का दौर जारी है। ऐसे में शुक्रवार को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक और तबादला सूची जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना की है।

एमपी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

  • राकेश सिंह 2009 – मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल से अपर सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग।
  • सत्येंद्र सिंह 2009 – अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल से सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल।
  • अनुराग चौधरी 2010 – संचालक स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश भोपाल से उप सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग।
  • अदिति गर्ग 2015 – उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार से संचालक स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश भोपाल।

राकेश सिंह को महिला एवं वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार

स्वाति मीणा नायक प्रबंध संचालक महिला एवं वित्त विकास निगम भोपाल फिलहाल अवकाश पर हैं। जब तक वह छुट्टी पर हैं तब तक के लिए राकेश सिंह को प्रबंध संचालक महिला एवं वित्त विकास निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखें सूची-

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button