Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक हादसा :गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बस, हेल्पर की मौत

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मवेशियों की वजह से आए दिन इस तरह के एक्सीडेंट होते हैं।
Follow on Google News
गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बस, हेल्पर की मौत

भोपाल-इंदौर हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अहमदाबाद से भोपाल आ रही वर्मा ट्रेवल्स की एक बस आष्टा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हादसा पार्वती थाना क्षेत्र में हुआ। बस काफी तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। ड्राइवर ने गाय को बचाने के लिए पूरी ताकत से ब्रेक लगाया, लेकिन तभी अचानक बस का टायर फट गया। संतुलन बिगड़ने के कारण बस सीधे सड़क किनारे एक बड़े पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

यह भी पढ़ें: MP में भी लागू होगा UCC: सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति,60 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

केबिन में फंसे हेल्पर की दर्दनाक मौत

हादसे के समय केबिन में बैठे हेल्पर सुनील मुकाती (35 वर्ष), जो शाजापुर के रहने वाले थे, बुरी तरह अंदर फंस गए। लोहे के बीच दबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस कटर की मदद से बस के केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला।

बाल-बाल बचे 30 यात्री

बस में करीब 30 यात्री सवार थे। टक्कर लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई। राहत की बात रही कि ज्यादातर यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ड्राइवर रामचंद्र पटेल ने बताया कि सब कुछ कुछ ही सेकंड में हुआ और उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: भोपाल में गरजीं उमा भारती! कहा- आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता, जब तक...?

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मवेशियों की वजह से आए दिन इस तरह के एक्सीडेंट होते हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं हादसे के पीछे तेज रफ्तार या बस की कोई तकनीकी खराबी तो मुख्य वजह नहीं थी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts