ग्वालियरमध्य प्रदेश

Gwalior News : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; दो घायल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक महिला अपने पति और बड़ी बहन के साथ बाइक पर सवार होकर अपने भाई से मिलने जा रही थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पति और बड़ी बहन घायल हो गए।

क्या है मामला ?

दरअलस, भिंड जिले के गोहद चौराहा स्थित किरतपुरा निवासी वकील सिंह लोधी (30) पत्नी उमा लोधी, पत्नी की बड़ी बहन लाली लोधी पत्नी जसवंत लोधी निवासी गिरवाई हादसे का शिकार हुए। ये तीनों नाका लोधी धर्म कांटा के साथ किसी रिश्तेदार के यहां दो दिन पहले से दतिया जिले के सोनागिर गए हुए थे। शुक्रवार को वकील सिंह अपनी पत्नी और पत्नी की बड़ी बहन को लेकर बाइक से आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम पाठई में अपने साले से मिलने जा रहे थे। बागवई तिराहे के पास बाइक सवारों को पीछे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी।

महिला के ऊपर से निकला ट्रैक्टर का पहिया

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वकील सिंह की पत्नी उलझकर काफी दूर तक​घिसटती चली गई। जिसके पेट के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया भी निकल गया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में मृतिका की बड़ी बहन और पति को भी मामूली चोटें आई हैं। हासे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

ये भी पढ़ें: Gwalior : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला आरक्षक की मां को गोली मारी, भाई पर आरोप

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button