
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों व्यक्ति ना हिंदी जानते हैं ना अंग्रेजी जानते हैं, ट्रांसलेटर की मदद से दोनों की डिटेल निकाली जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि ये अरबी, रशियन की तरह भाषा बोलते हैं, पासपोर्ट के माध्यम से ये दोनों ईरान के अल बुर्ज के बताए जा रहे हैं। दोनों के पास से अमेरिकन, ईरानी मुद्रा और भारतीय मुद्रा मिली है।
बुरहानपुर से गिरफ्तार खालिस्तानी पर बोले गृह मंत्री
गृह मंत्री ने बताया कि बुरहानपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये एक बड़ी सफलता है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी से पूछताछ करने के लिए बाहर से भी पुलिस आ सकती है। पूर्व में आरोपी ने खालिस्तानियों के लिए हथियार की सप्लाई की थी, ये आरोप लगाए गए थे।
ये भी पढ़ें- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, जानें क्या कहा
जबलपुर अस्पताल की घटना पर कही ये बात
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जबलपुर के अस्पताल की जो घटना है, वह बहुत दुखद घटना है। इस घटना में थाना विजयनगर में जो अस्पताल के मालिक थे उन पर 304 गैर इरादतन हत्या 308 गैर इरादतन हत्या का प्रयास चारों मालिकों के खिलाफ दर्ज किया गया है। डॉ.निशांत गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. संजय पटेल, डॉ. संतोष सोनी चारों पर 304 और 308 का केस विजय नगर में दर्ज किया गया है। मैनेजर राम सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फायर NOC की तारीख एक्सपायर हो गई थी, उन्होंने निगम से प्राप्त नहीं की थी। फायर सेफ्टी के संबंध में कई कमियां पाई गई हैं। हादसे की जांच के लिए सरकार ने डिविजनल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। जो अलग-अलग संबंध में फायर के संबंध में जांच करेगी।
ये भी पढ़ें- PCC का नाम बदलकर अब KCC ! जानें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा
गृह मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हर बार आंदोलन की घोषणा करती है। लेकिन, हर बार उनकी घोषणाओं का जो हश्र होता है, वह इस बार भी होने वाला है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस… कांग्रेस जोड़ने का ही अभियान चालू करले, वही बहुत है।
दतिया में भव्य कलश यात्रा का आयोजन
गृह मंत्री ने कहा कि दतिया में शिवलिंग निर्माण का बड़ा कार्यक्रम है। 3 अगस्त को कलश यात्रा है, 4 अगस्त को महाराज बागेश्वर धाम जी महाराज भगवान हनुमान जी की कथा करेंगे। 4 अगस्त से 8 अगस्त तारीख तक लगातार कथा आयोजित की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालू हिस्सा लेंगे।