ग्वालियर चिड़ियाघर में नन्हे मेहमानों की किलकारी , टाइग्रेस मीरा ने दिया तीन शावकों को जन्म, बाघिन दुर्गा के तीनों शावकों का किया सैलानियों दीदार

ग्वालियर। ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान (Gandhi Zoological Park) में बाघों के कुनबे में इजाफा हो गया है। चिड़ियाघर में यह खुशी की खबर तब आई जब 4 अगस्त की रात मादा टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया। चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताया कि तीनों शावक और उनकी मां मीरा बिल्कुल स्वस्थ हैं। इनमें एक शावक पीला और बाकी दो सफेद रंग के हैं। इनको अगले 40 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में क्वारंटाइन किया ताकि इनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इस दौरान चिड़ियाघर प्रबंधन के स्वास्थ्य अधिकारी शावकों की सेहत पर नजर रखेंगे।
https://x.com/psamachar1/status/1820445362173173828
टाइगर दुर्गा के शावकों का पहली बार सैलानियों ने किया दीदार
वहीं दूसरी तरफ, मादा टाइगर दुर्गा के नन्हें शावकों को दीदार के लिए सैलानियों के सामने पेश किया गया। ये शावक 28 जून को जन्मे थे। जिसके बाद 40 दिनों के लिए उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था। क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद सोमवार की दोपहर 12 बजे महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने सैलानियों के सामने इन्हें पेश गया। शावकों में दो मादा व एक नर है। इस अवसर पर शावकों के नामकरण की कवायद भी शुरू कर दी गई। जिसके लिए सैलानी कोई पसंदीदा नाम चिड़ियाघर प्रशासन को दे सकते हैं। नामों का चयन करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गय़ा। बाद में लॉटरी के जरिए ही तीनों शावकों के नाम रखे जाएंगे। ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान में अब कुल 12 शावक हो गए हैं। https://x.com/psamachar1/status/1820412470978080947





















