Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal Traffic Problem : 9 महीने में मिलेगी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम से निजात, थ्री-टियर सिस्टम पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण, मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण

Follow on Google News
Bhopal Traffic Problem : 9 महीने में मिलेगी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम से निजात, थ्री-टियर सिस्टम पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण, मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण
भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम चौराहों में से एक प्रभात चौराहे पर यातायात को सुगम बनाने के लिए थ्री-टियर ट्रैफिक सिस्टम के आधार पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इस फ्लाईओवर का निर्माण एक ही एलाइनमेंट में एलिवेटेड डिजाइन के माध्यम से होगा। इसके बाद भोपाल रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। साथ ही नए भोपाल और भेल के लोगों को राहत बड़ी मिलेगी। इस डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज को 8-9 महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

थ्री-टियर होगा फ्लाईओवर

  • थ्री-टियर ट्रैफिक सिस्टम: यह फ्लाईओवर तीन स्तरों पर बनाया जाएगा, जिसमें सबसे नीचे सुभाष नगर फ्लाईओवर से स्टेशन जाने वाला यातायात निकलेगा।
  • एलिवेटेड डिजाइन: इस फ्लाईओवर का निर्माण एलिवेटेड डिजाइन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे यातायात को सुगम और तेज बनाया जा सके।
  • बीच में पुल बोगदा: इस फ्लाईओवर के बीच में पुल बोगदा से रायसेन जाने वाला रास्ता होगा।
  • ऊपर मेट्रो की लाइन: इस फ्लाईओवर के सबसे ऊपर मेट्रो ट्रेन की लाइन होगी, जिससे लोगों को आसानी से यात्रा करने में मदद मिलेगी।

फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर की चर्चा

शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मेट्रो, जिला प्रशासन, पुलिस, बिजली कंपनी और नगर निगम के अफसरों के साथ प्रभात चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मालती राय भी मौजूद थीं। मंत्री सारंग ने संबंधित विभागों के अफसरों से फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर चर्चा की। देखें वीडियो...

कॉ-ऑर्डिनेशन के लिए बनाई टीम

मंत्री विश्वास सारंग ने प्रभात चौराहे पर डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण के लिए समन्वय समिति गठित करने की घोषणा की। यह समिति विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेगी और कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करेगी। समिति समय-समय पर बैठक करेगी और एक टाइमलाइन बनाएगी। लक्ष्य 8-9 महीने में फ्लाईओवर तैयार करना है। समन्वय समिति की पहली बैठक एक सप्ताह के भीतर होगी।

ट्रैफिक में होगी सहूलियत

मंत्री सारंग ने बताया, अभी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम होता है। इस चौराहे से अशोका गार्डन 80 फीट रोड, पुल बोगदा और रायसेन रोड पर बड़ी संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं। इसलिए यहां डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की योजना बनाई गई है। यह थ्री टियर होगा। यानी, नीचे की सड़क पर गाड़ियां दौड़ेंगी। फ्लाईओवर ब्रिज से भी ट्रैफिक गुजरेगा। इसके ऊपर से मेट्रो चलेगी।

ब्रिज को 11 महीने पहले मिली मंजूरी

मंत्री सारंग ने बताया कि इस ब्रिज को सरकार करीब 11 महीने पहले मंजूरी दे चुकी है। अब काम की शुरुआत होगी। जानकारी के अनुसार- प्रभात चौराहे पर बनाए जाने वाले ब्रिज पर करीब 44.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये 650 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा होगा। ये भी पढ़ें- World’s Best School Prizes 2024 : ‘वर्ल्ड बेस्ट स्कूल’ पुरस्कार के फाइनल में पहुंचा रतलाम का स्कूल, मिल सकता है बड़ा इनाम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts