Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी:डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक घायल; वाहन जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच

शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। करैरा-भितरवार मार्ग पर ग्राम हाजीनगर के पास तेज रफ्तार डंपर ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक घायल; वाहन जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच
AI GENERATED IMAGE

शिवपुरी। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर जब्त कर लिया है। वहीं चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हाजीनगर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

ग्राम हाजीनगर निवासी राघवेन्द्र गुर्जर पुत्र दशरथ गुर्जर उम्र 38 वर्ष ने बताया कि 5 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे करैरा की ओर से आ रहे डंपर क्रमाक एमपी 33 एचए 3600 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसा करैरा-भितरवार मार्ग पर ग्राम हाजीनगर के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: खाने के तेल को लेकर सरकार के नए नियम: अब स्टैंडर्ड पैक साइज अनिवार्य, ग्राहकों को कीमत समझना होगा आसान

तीन लोगों की मौके पर ही मौत

हादसे में लोटन सिंह गुर्जर पुत्र गजराज सिंह गुर्जर निवासी हाजीनगर, रवि उर्फ रविन्द्र यादव पुत्र बलवाना यादव निवासी ग्राम लेतरा थाना धीरपुरा जिला दतिया और केशव केवट पुत्र बनमाली केवट निवासी ग्राम लेतरा थाना धीरपुरा जिला दतिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

एक युवक गंभीर घायल, इलाज जारी 

हादसे में पैरू गुर्जर निवासी हाजीनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी में किशोरी पर जानलेवा हमला: आरोपी ने कुल्हाड़ी से किए वार, गले में फंदा डालकर छत से लटकाया

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही करैरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 384/26 के तहत धारा 125(ए), 281 और 106(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts