Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजनीति के ये ‘बच्चे’ विधानसभा चुनाव में दिग्गजों से लेंगे टक्कर

ये युवा उम्मीदवार इसलिए चर्चा में क्योंकि कभी यहां से बड़े नेता लड़ते थे चुनाव, सवाल, दिग्गजों की सीट पर क्या कमाल दिखा पाएंगे युवा प्रत्याशी
Follow on Google News
राजनीति के ये ‘बच्चे’ विधानसभा चुनाव में दिग्गजों से लेंगे टक्कर

नरेश भगोरिया- भोपाल। कांग्रेस और भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने ज्यादातर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस की आमला सीट से घोषणा बाकी है तो भाजपा के विदिशा और गुना होल्ड पर है। भाजपा ने दिग्गज नेताओं के अलावा कुछ युवा चेहरों को भी विधानसभा की राजनीति की शुरुआत का मौका दिया है। कांग्रेस ने दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर 30 से 40 वर्ष के उम्मीदवार बनाए हैं।

शिवराम कन्नोज (27) विधानसभा क्षेत्र : मनावर

धार जिले की मनावर सीट से भाजपा ने शिवराम कन्नोज को प्रत्याशी बनाया गया है। ये अभी जिपं सदस्य भी हैं। पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे शिवराम सबसे युवा प्रत्याशी हैं। आदिवासियों के लिए आरक्षित इस सीट पर पहले मंत्री रहीं रंजना बघेल चुनाव लड़ती रही हैं। शिवराम के सामने कांग्रेस के डॉ. हिरालाल अलावा भी युवा ही हैं। ये युवा मोर्चा के मंत्री हैं और संघ का सपोर्ट भी इनके साथ है।

रक्षा सिंह राजपूत (28) विधानसभा क्षेत्र : खुरई

सागर जिले की खुरई सीट से कांग्रेस ने रक्षा सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाया है। यहां से भाजपा के दिग्गज नेता और प्रदेश सरकार के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह प्रत्याशी हैं। रक्षा का नाम इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि सागर में जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कई प्रत्याशी मैदान से हट गए थे, लेकिन रक्षा मालाथौन से चुनाव लड़ीं। रक्षा ने लगातार सरकार पर कटाक्ष किए। सर्वे में भी इनका नाम आगे रहा।

अजय बलराम पटेल(29) विधानसभा क्षेत्र : सिवनी मालवा

नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा सीट पर कांग्रेस ने अजय पटेल को उम्मीदवार बनाया है। अजय प्रदेश में सबसे कम उम्र के नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष चुने गए थे। कानून की पढ़ाई करने वाले अजय का नाम प्रदेशभर में चौंकाने वाला था। यहां से कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता हजारीलाल रघुवंशी चुनाव लड़ते थे। अजय जाट समाज से आते हैं। माना जा रहा है कि कमलनाथ के एक करीबी और सुरजेवाला का उन्हें सपोर्ट रहा।

ज्योति पटेल (30) विधानसभा क्षेत्र : रहली

सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र से ज्योति पटेल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। ज्योति के पिता पल्टूराम पटेल कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रहे हैं। पिता के देहांत के बाद इंजीनियर ज्योति ने राजनीति में कदम रखा। वे दो बार जिला पंचायत सदस्य रही हैं। ज्योति पटेल कुशल वक्ता हैं। इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव प्रत्याशी हैं। भार्गव आठ बार से इस सीट से विधायक हैं।

डॉ. रश्मि पटेल (36) विधानसभा क्षेत्र : नागौद

सतना जिले की नागौद विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने इस बार डॉ. रश्मि पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भाजपा के सीनियर लीडर नागेंद्र सिंह नागौद प्रत्याशी हैं। नागेंद्र सिंह 1977 में पहली बार विधायक बने थे। डॉ.रश्मि पटेल कुर्मी समाज की महिला विंग की राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। पिछले चुनाव में वे निर्दलीय चुनाव लड़ीं और तीसरे नंबर पर रही थीं। उनको टिकट मिलने से यादवेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ दी।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts