Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नई सरकार के बनते ही मंत्रालय के अफसरों में होगा फेरबदल

जीएडी और जनजातीय कार्य विभाग में होगी नई पोस्टिंग, कई के विभाग बदलेंगे
Follow on Google News
नई सरकार के बनते ही मंत्रालय के अफसरों में होगा फेरबदल

भोपाल। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल होगा। इनमें प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन कार्मिक और जनजातीय कार्य विभाग प्रमुख हैं। संभावना है कि मुख्य सचिव वीरा राणा की पदस्थापना निरंतर बनी रहेगी। मप्र का नया मुख्यमंत्री तय होते ही एक सप्ताह में शपथ ग्रहण होगा। सूत्र बताते हैं कि मंत्रिमंडल गठन में करीब एक सप्ताह लग सकता है। इसके बाद ही प्रशासनिक सर्जरी हो सकेगी। क्योंकि मंत्रियों की सलाह पर अफसरों को विभाग दिए जाएंगे। वैसे मंत्रालय में पदस्थ अफसरों के बीच विभागों को लेकर असंतुलन बना हुआ है। यहां किसी के पास एक से अधिक प्रमुख विभाग हैं तो किसी के पास कमजोर विभाग है। इसको देखते हुए करीब एक दर्जन पीएस और सचिव के बीच विभागों में बदलाव हो सकता है। जीएडी कार्मिक पीएस दीप्ति गौड़ मुकर्जी और जनजातीय कार्य विभाग की पीएस पल्लवी जैन गोविल केंद्र में चली गई हैं। मुकर्जी का प्रभार जीव्ही रश्मि को दिया गया है जो सचिव स्तर की अफसर हैं।

इन पीएस के पास बड़े विभाग

रश्मि अरुण शमि के पास स्कूल शिक्षा विभाग दो साल से अधिक समय से है। वे जीएडी कार्मिक रह चुकी हैं। इससे संभावना है कि उन्हें जनजातीय कार्य विभाग में भेजा जा सकता है। पीएस दीपाली रस्तोगी के पास महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ वाणिज्यिक कर विभाग भी है। वीरा राणा के सीएस बनने पर उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रभार से मुक्त किया जाएगा। एपीसी की जिम्मेदारी जेएन कांसोटिया या फिर वर्तमान में एसीएस कृषि अशोक वर्णवाल को मिल सकती है।

एक से अधिक विभाग वाले अपर मुख्य सचिव

  • मोहम्मद सुलेमान: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • जेएन कांसोटिया: वन एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
  • डॉ.राजेश राजौरा: गृह, धार्मिक एवं धर्मस्व, डायरेक्टर टीआरआई
  • अशोक वर्णवाल: कृषि एवं किसान कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक
  • मनु श्रीवास्तव: तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, खादी एवं ग्रामोद्योग

एक से अधिक विभाग वाले प्रमुख सचिव

  • संजय दुबे: ऊर्जा एवं नवीन एवं नवकरणीय विभाग
  • संजय शुक्ला: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं उद्योग विभाग
  • उमाकांत उमराव: सहकारिता, खाद्य
  • राघवेंद्र सिंह: खनिज, सीईओ सुशासन संस्थान
  • सुखवीर सिंह: लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग
  • निकुंज श्रीवास्तव: राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  • गुलशन बामरा: पर्यावरण, डीजी एप्को, पशुपालन विभाग
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts