Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पृथ्वी पर 7 नहीं, बल्कि 6 महाद्वीप हैं मौजूद

इंग्लैंड के डर्बी विवि के शोधकर्ता बोले, अमेरिका-यूरोप अलग नहीं हुए
Follow on Google News
पृथ्वी पर 7 नहीं, बल्कि 6 महाद्वीप हैं मौजूद
लंदन। आप और हम अब तक यही जानते हैं कि पृथ्वी पर 7 महाद्वीप (एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका) हैं। हालांकि, एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने चौंकाने वाला दावा किया है कि पृथ्वी पर 7 नहीं, बल्कि 6 ही महाद्वीप हैं। इंग्लैंड में स्थित डर्बी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि उत्तरी अमेरिका और यूरोप अलग नहीं हुए हैं और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। अर्थ डॉट कॉम में प्रकाशित इस अध्ययन के लेखक डॉ. जॉर्डन फेथेन ने कहा, यह खोज दर्शाती है कि 5.2 करोड़ साल पहले उत्तरी अमेरिका और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स अलग नहीं हुई हैं, जैसा कि पारंपरिक तौर पर माना जाता था। वे अभी भी फैल रही हैं और अलग होने की प्रक्रिया में हैं। बता दें कि प्लेट टेक्टोनिक्स एक वैज्ञानिक सिद्धांत है, जो पृथ्वी की लिथोस्फेरिक प्लेटों की गति को बताता है।

ऐसे आपस में जुड़े हुए दोनों महाद्वीप

नया अध्ययन ग्रीनलैंड सागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर के बीच स्थित आइसलैंड पर आधारित है। अब तक माना जाता था कि आइसलैंड का निर्माण 60 करोड़ साल पहले मध्य अटलांटिक रिज में घर्षण के कारण हुआ था। नए शोध के अनुसार आइसलैंड और ग्रीनलैंड आइसलैंड फारस रिज में यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी महाद्वीपों के खोए हुए और जलमग्न टुकड़े भी शामिल हैं। ये भू-आकृतियां अलग नहीं हैं, बल्कि एक बड़े महाद्वीपीय संरचना से जुड़े घटक हैं।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts