भोपाल

प्लास्टिक वेस्ट बढ़ने से रोकने के लिए वापस आया घास, बेंत और बांस से बनी बास्केट का ट्रेंड

 पुराने समय में हम सभी ने अपने किचन स्टोरेज के सामान में सूखी घास, बेंत व बांस की बनी बास्केट जिन्हें डलिया कहा जाता था, जरूर देखा होगा लेकिन समय के साथ आते बदलावों के चलते प्लास्टिक से बनी बास्केट ने इनकी जगह ले ली। धीरे-धीरे ईको-फ्रेंडली बांस से बनी बास्केट चलन से बाहर होती गईं लेकिन प्लास्टिक वेस्ट की अधिकता की चिंता ने अब फिर से पुराने दौर की चीजों की वापसी का रास्ता खोल दिया है। यही वजह है कि बेंत या बांस से बनी बास्केट फिर से हर उस अंदाज में लौटी हैं, जिसकी किचन या बाजार में सब्जी खरीदते हुए जरूरत होती थी। अब यह एस्थेटिक सेंस, फंक्शनल और सस्टेनेबल प्रोडक्ट के रूप में प्रमोट की जा रही हैं।

मल्टीपर्पज बास्केट

मल्टीकलर की यह बास्केट घर में आलू, प्याज, अदरक रखने के काम आती है। इसे पहले के समय में रसोई में लटकाया भी जाता था। यह काफी मजबूत है, जिसमें काफी सामान रखा जा सकता है। यह भी बायोडिग्रेडेबल बास्केट है। सी ग्रास से बना यह बॉक्स मल्टीपर्पस बॉक्स है, जिसमें जरूरत का सामान रखा जा सकता है। इसके भीतर सब्जी व फल भी रखे जा सकते हैं। इसे मजबूती देने के लिए वायर फ्रेम लगाया गया है। मोजेक प्रिंट ट्रे के जरिए सर्विंग के साथ डिस्प्ले भी अरेंज कर सकते हैं। इस तरह के अलग-अलग मोजेक में यह ट्रे काफी खूबसूरत लगती है। यह ट्रे रतन वुड से बनी है। इसकी कीमत 899 रुपए है।

प्रिंटेड वेजी बास्केट

ड्राय ग्रास के साथ इस बास्केट को तैयार किया गया है, जिसमें पहले के समय में सब्जी लेने जाते थे। रेड और ग्रीन कलर की यह बास्केट काफी मजबूत है जिसमें काफी सारा सामान रखा जा सकता है। इसमें अलग-अलग तरह के प्रिंट भी आ रहे हैं। इन ईको-फ्रेंडली बास्केट की कीमत 500 रुपए से लेकर 200 रुपए तक है। यह स्टोर व ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

ईको-फ्रेंडली होने के साथ आकर्षक भी हैं

अब वापस से बेंत, बांस व असम की अलग-अलग तरह की घास से बने उत्पाद पसंद किए जा रहे हैं। पुराने दौर की चीजें लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। अब यह जरूरत के साथ ही इंटीरियर की खूबसूरती बढ़ाने का सामान भी है। यह प्लास्टिक की तरह मिट्टी को दूषित नहीं करती बल्कि यह बायोडिग्रेडेबल हैं जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। इन्हें गिμट आइटम के रूप में भी पसंद किया जा रहा है। धर्मेंद्र रोहर, बैंबू आर्टिस्ट

संबंधित खबरें...

Back to top button