Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore: रहस्यमय तरीके से गायब हुए तेंदुए का किया रेस्क्यू, प्रशासन ने ली राहत की सांस

इंदौर के चिड़ियाघर से 6 दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हुए तेंदुए के शावक को 6वें दिन रेस्क्यू कर लिया गया। मंगलवार सुबह तेंदुआ नवरत्न बाग इलाके में दिखाई दिया था। जानकारी मिलने पर चिड़ियाघर मैनेजमेंट और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने तेंदुए को रेस्ट हाउस के पास से रेस्क्यू किया।

इंदौर जू में शिफ्ट किया तेंदुआ

रेस्क्यू के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब भी तेंदुए के गायब होने के रहस्य से पर्दा नहीं उठा है। फिलहाल तेंदुए को इंदौर जू में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर डॉक्टर्स की टीम उसका उपचार कर रही है। डॉक्टर ने बताया कि तेंदुए के दो पैर और पूछ में चोट लगी है। बीते 5 दिनों से भूखे होने के कारण काफी कमजोरी भी है, लेकिन 8 महीने का मादा तेंदुआ खतरे से बाहर है। ये भी पढ़े: Jabalpur News : वेयर हाउस में लगी भीषण आग, लाखों की खाद्य सामग्री जलकर खाक

तेंदुए की तलाश में लगाए थे पिंजरे

बुरहानपुर के पास नेपानगर से फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के 7 कर्मचारी तेंदुए को बुधवार रात इंदौर जू लाए थे। दूसरे दिन गुरुवार सुबह तेंदुआ ट्रक में रखे पिंजरे से गायब था। इसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। इन 5 दिनों में तेंदुए की तलाश के लिए पिंजरे लगाए गए। हैलोजन लगाकर रात में सर्चिंग की गई। एक्सपर्ट डॉग को भी बुलाया गया था। यहां तक कि ढोल तक बजवाए गए थे। ये भी पढ़े: सब्जी खरीदने से पहले हो जाएं सावधान: भोपाल में गंदे पानी से धोकर बेची जा रही सब्‍जियां, देखें वीडियो
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts