बदलापुर में बच्चियों का यौन शोषण : 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR... 40 गिरफ्तार, कल पुलिस पर किया था पथराव; आज भी स्कूल-इंटरनेट बंद

मुंबई। महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना के बाद बवाल मचा हुआ है। घटना सामने आने के बाद मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन हुआ। हजारों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर उतर आई थी, साथ ही पुलिस पर पथराव किया था। वहीं अब पुलिस ने करीब 300 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और 40 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आज भी बदलापुर में इंटरनेट और स्कूल बंद हैं।
16 अगस्त को 23 साल के आरोपी ने स्कूल के बाथरूम में केजी की 3 और 4 साल की 2 बच्चियों के साथ यौन-शोषण किया था। बच्चियों के परिजनों ने एक दिन बाद मामले में FIR दर्ज करवाई। वहीं घटना सामने आने के बाद हजारों की भीड़ ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की थी।
ये भी पढ़ें- ठाणे के बदलापुर में बच्चियों से यौन-शोषण : गुस्साई भीड़ ने स्कूल में की तोड़फोड़, रेलवे स्टेशन घेरा… ट्रेनें रोकीं; पुलिस पर किया पथराव
भीड़ ने स्कूल में की तोड़फोड़, पुलिस पर किया पथराव
बदलापुर में घटना की जानकारी सामने आने के बाद गुस्साई भीड़ मंगलवार (20 अगस्त) को सड़कों पर उतर आई। भीड़ ने पहले स्कूल में तोड़फोड़ की, फिर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बदलापुर स्टेशन पर प्रदर्शन किया। वहीं भीड़ को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। करीब 10 घंटे तक लोकल ट्रेनों की आवाजाही रुकी रही। जिसके बाद शाम को पुलिस ने लाठीचार्ज कर रेलवे ट्रैक खाली कराया। वहीं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी गठित करने का ऐलान किया। इसके अलावा, सरकार ने केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात कही। इसके अलावा राज्य सरकार ने यौन शोषण का केस दर्ज करने से 12 घंटे तक टालते रहे बदलापुर थाने की महिला पुलिस निरीक्षक समेत 3 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
12 और 13 अगस्त की है घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना 12 और 13 अगस्त की है। आदर्श स्कूल में 23 साल के स्वीपर अक्षय शिंदे ने दोनों बच्चियों का यौन शोषण किया। जिसके बाद दोनों बच्चियां स्कूल जाने से डर रहीं थीं। माता-पिता को संदेह होने पर उन्होंने उनसे पूछताछ की तो पूरी बात सामने आई। एक बच्ची के माता-पिता ने उसी कक्षा की दूसरी लड़की के पेरेंट्स से संपर्क किया। जब डॉक्टर ने जांच की तो घटना के बारे में पता चला। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शुभदा शितोले ने पॉक्सो का मामला होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की और टालती रही। जिसके बाद बच्ची के माता-पिता ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से बदलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के दो दिन बाद 16 अगस्त को केस दर्ज किया गया। वहीं अगले ही दिन 17 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 1 अगस्त को ही आरोपी अक्षय, स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त हुआ था।आरोपी गिरफ्तार, जांच के लिए SIT गठित
बदलापुर के आदर्शन स्कूल में साढ़े तीन साल की दो छात्राओं के साथ सफाई का काम करने वाले एक स्टाफ ने छेड़खानी की थी। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। स्कूल प्रिंसिपल, क्लास टीचर और एक महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए SIT गठित होने के साथ ही केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने को कहा गया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी के गठन का आदेश दिया है।नहीं बख्शे जाएंगे दोषी: सीएम
बदलापुर की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, मैंने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन हो चुका है, हम उस स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे, जहां यह घटना हुई थी। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें- ठाणे के बदलापुर में बच्चियों से यौन-शोषण : गुस्साई भीड़ ने स्कूल में की तोड़फोड़, रेलवे स्टेशन घेरा… ट्रेनें रोकीं; पुलिस पर किया पथराव



















