अनंतनाग में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों के बंकर पर ग्रेनेड फेंका; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में अनंतनाग के अरवानी इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया है। बता दें कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों के बंकर पर ग्रेनेड फेंका। जानकारी के मुताबिक, ये ग्रेनेड खुली जगह में गिरा था, जिस वजह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आतंकियों की तलाश के लिए पूरे अरवानी इलाके में चेकिंग शुरू कर दी गई है। https://twitter.com/AHindinews/status/1475419104164995075?s=20 ये भी पढ़ें : तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर; CRPF का ऑपरेशन जारी

कोई जनहानि नहीं

जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने बिजबेहरा में फोरवे हाईवे के पास सुरक्षाबलों की तरफ ग्रेनेड फेंका था। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं पूरे इलाके को खाली करवा दिया गया है। गौरतलब है कि अभी किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts