Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर : तीन दशक बाद जिले के सभी नगर निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, सीहोर-आष्टा नगर पालिकाओं में भूमिका रहेगी सीमित, देखें सूची

करीब 3 दशक बाद जिले के नगर निकायों में 40 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। हालांकि गजट नोटिफिकेशन के बिना वे कार्यभार नहीं संभाल सकेंगे। सीहोर-आष्टा में शेष कार्यकाल कम होने से उनकी भूमिका सीमित रहेगी।
तीन दशक बाद जिले के सभी नगर निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, सीहोर-आष्टा नगर पालिकाओं में भूमिका रहेगी सीमित, देखें सूची
नगर पालिका सीहोर

सीहोर। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेशभर के नगर निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त करने की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही करीब तीन दशक बाद सीहोर जिले के सभी नगर निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ है। जिले की दो नगर पालिका परिषदों और छह नगर परिषदों में कुल 40 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। हालांकि गजट नोटिफिकेशन जारी होने तक ये नियुक्तियां पूरी तरह प्रभावी नहीं मानी जाएंगी।

सीहोर और आष्टा में सीमित रहेगा कार्यकाल

सीहोर और आष्टा नगर पालिका परिषद का कार्यकाल अगस्त 2027 तक ही शेष है। ऐसे में नए एल्डरमैन के पास सक्रिय भूमिका निभाने के लिए लगभग 13 महीने का ही समय रहेगा। इस दौरान भी नगर परिषद की सीमित बैठकों के कारण उनके एक या दो बैठकों में ही शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। गजट नोटिफिकेशन में देरी होने पर यह अवधि और भी कम हो सकती है।

आठों नगर निकायों में कुल 40 नियुक्तियां

शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषदों में छह-छह तथा नगर परिषदों में चार-चार एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। सीहोर और आष्टा नगर पालिका परिषद के अलावा कोठरी, बुधनी, रेहटी, इछावर, जावर और शाहगंज नगर परिषदों में भी मनोनयन किया गया है। इस निर्णय से पहली बार जिले के सभी नगर निकायों में एक साथ एल्डरमैन की व्यवस्था लागू होगी।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं हाईकोर्ट, बोलीं- निष्पक्ष नहीं था चुनाव आयोग का फैसला

क्या होती है एल्डरमैन की भूमिका

एल्डरमैन निर्वाचित पार्षद नहीं होते, बल्कि शासन द्वारा मनोनीत सदस्य होते हैं। समाज सेवा, शिक्षा, जनकल्याण और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनुभवी लोगों को यह जिम्मेदारी दी जाती है। वे नगर निकाय की बैठकों में शामिल होकर विकास योजनाओं, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक विषयों पर सुझाव देते हैं।

मतदान का अधिकार नहीं, सलाह होगी अहम

एल्डरमैन को नगर निकाय की बैठकों में भाग लेने और अपने विचार रखने का अधिकार होता है, लेकिन वे किसी प्रस्ताव पर मतदान नहीं कर सकते। इसके बावजूद उनके अनुभव और सुझाव विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

अनुभव और जनभागीदारी बढ़ाने की पहल

नगरीय विकास एवं आवास विभाग का मानना है कि विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी लोगों की भागीदारी से नगर निकायों की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनेगी। हालांकि सीहोर और आष्टा जैसे निकायों में शेष कार्यकाल कम होने के कारण राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर एल्डरमैन की सक्रिय भूमिका सीमित रहने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में अब सभी की नजर गजट नोटिफिकेशन जारी होने और इसके बाद एल्डरमैन की वास्तविक भागीदारी पर रहेगी।

ये भी पढ़ें: फ्लाइट, मेट्रो या नो नेटवर्क एरिया... अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, जानिए कैसे

सीहोर जिले में नियुक्त एल्डरमैन की सूची

1. नगर पालिका परिषद, सीहोर - 06

1.  कपिल कुशवाह, वार्ड क्रमांक-34 
2.  अतुल तिवारी, वार्ड क्रमांक-09 
3.  तुषार सोनी, वार्ड क्रमांक-28 
4.  राजेश परिहार, वार्ड क्रमांक-24 
5.  शेर सिंह राजपूत, वार्ड क्रमांक-01 
6.  हर्षा राठौर, वार्ड क्रमांक-27 

2. नगर पालिका परिषद, आष्टा - 06

1. डॉ. चंद्रा जैन, वार्ड-07 
2.  राजीव मालवीय, वार्ड-03 
3.  शिवलाल प्रजापति, वार्ड-16 
4.  तोषनारायण भूतिया, वार्ड-15 
5.  अवनीश पिपलोदिया, वार्ड-07 
6. अलखबंदा सोनी, वार्ड-05 

3. नगर परिषद, कोठरी - 04

1.  अरविंद सिंह, वार्ड-06 
2.  देवकरण सिंह, वार्ड-05 
3.  देवकरण मालवीय, वार्ड-14 
4. रामसखा वर्मा, वार्ड-03 

4. नगर परिषद, बुधनी - 04

1.  लेखराम यादव, वार्ड-11 
2.  शिवानी यादव, वार्ड-08 
3.  भोजकुमार विश्वकर्मा, वार्ड-13 
4.  अशोक वर्मा, वार्ड-10 

5. नगर परिषद, रेहटी - 04

1.  विमल पंसारी, वार्ड-02 
2.  विनीत महेश्वरी, वार्ड-01 
3.  प्रेमनारायण विश्वकर्मा, वार्ड-03 
4.  सुनीता ठाकुर, वार्ड-02 

6. नगर परिषद, इछावर - 04

1.  महेश चंद्रवंशी, वार्ड-02 
2.  संतोष गुप्ता, वार्ड-15 
3.  सीमा बाई, वार्ड-10 
4.  शांति बाई वर्मा, वार्ड-03 

7. नगर परिषद, जावर - 04

1.  कमल सिंह, वार्ड-03 
2.  गोविन्द राम मालवीय, वार्ड-06 
3.  वीणा जोशी, वार्ड-07 
4.  योगेश भावसार, वार्ड-12 

8. नगर परिषद, शाहगंज - 04

1.  संतोष अहिरवार, वार्ड-05 
2.  राजीव गौर, वार्ड-10 
3.  विवेक दुबे, वार्ड-13 
4.  अभिषेक पाल 

9. नगर परिषद भैरूंदा (नसरुल्लागंज)-04

1. ऋषभ जैन वार्ड क्रमांक-14
2 .महेश मेहरा वार्ड क्रमांक-02
3. शक्ति सोनी वार्ड क्रमांक-07
4. नितेश पंवार वार्ड क्रमांक-14


Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts