Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Airtel यूजर्स को झटका या फायदा? 8 अक्टूबर से Airtel के Postpaid Plans महंगे, लेकिन मिलेंगे ये शानदार फायदे

Airtel ने सभी पोस्टपेड प्लान्स की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है। नए प्लान 8 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। कंपनी ने राहत देते हुए हर साल एक इंटरनेशनल ट्रिप के लिए फ्री रोमिंग की सुविधा जोड़ी है। इसमें 5GB डेटा, 60 मिनट कॉलिंग और 25 आउटगोइंग मैसेज मिलेंगे। जानिए नए Airtel Postpaid Plans के फायदे और बदलाव।
Airtel यूजर्स को झटका या फायदा? 8 अक्टूबर से Airtel के Postpaid Plans महंगे, लेकिन मिलेंगे ये शानदार फायदे
Airtel ने बढ़ाए Postpaid Plans के दाम, ₹50 महंगे हुए प्लान; अब हर साल फ्री मिलेगी रोमिंग

एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक साथ झटका और राहत वाली खबर है। भारती एयरटेल ने अपने सभी पोस्टपेड प्लान्स की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब हर महीने ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। लेकिन इसके साथ कंपनी ने एक ऐसा फायदा भी जोड़ा है, जो खासकर विदेश जाने वाले ग्राहकों के लिए काफी काम का हो सकता है।

8 अक्टूबर से लागू होंगे नए प्लान

एयरटेल के नए पोस्टपेड प्लान्स 8 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। कंपनी के मुताबिक, पुराने पोस्टपेड ग्राहक भी अगले एक महीने के दौरान नजदीकी हायर प्लान में शिफ्ट किए जाएंगे। यानी मौजूदा यूजर्स को भी नए टैरिफ के हिसाब से ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि, कीमत बढ़ाने के साथ एयरटेल ने इंटरनेशनल रोमिंग को लेकर ग्राहकों के लिए नया फायदा जोड़ा है।

हर साल एक इंटरनेशनल ट्रिप पर फ्री रोमिंग

नए पोस्टपेड प्लान्स में ग्राहकों को हर साल एक इंटरनेशनल ट्रिप के लिए फ्री रोमिंग मिलेगी। एयरटेल के अधिकारियों के मुताबिक, इस सुविधा की कीमत करीब 2,000 रुपये है। कंपनी का कहना है कि नए प्लान्स में पुराने फायदे बरकरार रहेंगे और ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। ऐसे में जो लोग साल में एक-दो बार विदेश यात्रा करते हैं, उनके लिए यह सुविधा अच्छी खबर हो सकती है।

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाला AI आ गया! इजरायली वैज्ञानिकों ने बनाया Brain-IT, अब आपकी कल्पना को हूबहू तस्वीर में बदलेगी टेक्नोलॉजी

फ्री रोमिंग पैक में क्या मिलेगा?

एयरटेल के मुताबिक, इस कॉम्प्लिमेंट्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक में 5GB डेटा मिलेगा। इसके साथ 60 मिनट की कॉलिंग और 25 आउटगोइंग मैसेज भी शामिल होंगे। इनकमिंग मैसेज के लिए अलग से शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह रोमिंग पैक 5 दिनों तक वैलिड रहेगा। ग्राहक जब विदेश यात्रा के दौरान इसका फायदा लेना चाहें, तब इसे एक्टिवेट कर सकते हैं।

फैमिली प्लान वालों को भी फायदा

एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने राहत दी है। फैमिली प्लान में शामिल हर सदस्य को अलग-अलग फ्री इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, अनलिमिटेड डेटा और स्पैम व फ्रॉड कॉल्स से नेटवर्क लेवल प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं भी दे रहा है। कुल मिलाकर एयरटेल ने पोस्टपेड प्लान्स की कीमत तो बढ़ा दी है, लेकिन इसके बदले विदेश यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए फ्री रोमिंग का नया फायदा भी जोड़ दिया है। अब देखना होगा कि बढ़ी हुई कीमत के बीच यह नया ऑफर ग्राहकों को कितना पसंद आता है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts