Tiago की छुट्टी? TATA ला रही है ये नई कार, लुक देखते रह जाएंगे!

टाटा मोटर्स लगातार अपने कार पोर्टफोलियो को अपडेट करने में जुटी है। कंपनी इस साल पंच और टियागो के फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतार चुकी है। अब नजर टाटा की लोकप्रिय सब-फोर मीटर सेडान Tata Tigor पर है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही टिगोर का फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर सकती है। नई टिगोर में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
नया और ज्यादा आक्रामक होगा डिजाइन
नई Tata Tigor Facelift के एक्सटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी कार के फ्रंट डिजाइन को काफी हद तक नया रूप दे सकती है। इसमें टियागो फेसलिफ्ट से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। कार में पतले और एंगुलर हेडलैम्प्स दिए जा सकते हैं, जो इसे पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक देंगे। दोनों हेडलैम्प्स के बीच ग्लॉस ब्लैक पैनल मिलने की उम्मीद है। वहीं, फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में A-शेप की ब्लैक क्लैडिंग के साथ रेक्टेंगुलर ग्रिल और किनारों पर LED फॉग लैंप्स दिए जा सकते हैं। साइड प्रोफाइल में 15 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। वहीं रियर हिस्से में नए डिजाइन के टेल लैंप्स दिए जा सकते हैं। पीछे लाल रंग का एक प्लास्टिक पैनल भी देखने को मिल सकता है, जो लाइट बार जैसा लुक देगा।
केबिन में भी होंगे बड़े बदलाव
नई टिगोर के इंटीरियर को भी ज्यादा मॉडर्न बनाया जा सकता है। इसमें नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलने की उम्मीद है। कार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा टू-स्पोक डिजाइन वाला नया स्टीयरिंग व्हील भी मिल सकता है। यानी नई टिगोर का केबिन मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस नजर आएगा।
इंजन में बदलाव की उम्मीद कम
नई टिगोर में मैकेनिकल बदलाव की संभावना कम है। पेट्रोल वेरिएंट में मौजूदा 1.2 लीटर Revotron पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है। यह इंजन करीब 84 HP की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। CNG वेरिएंट में यह इंजन करीब 74 HP की पावर और 96.5 Nm का टॉर्क दे सकता है।
EV मॉडल भी होगा अपडेट
Tigor EV को भी नए फेसलिफ्ट के साथ अपडेट किए जाने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक मॉडल में करीब 74 HP की पावर और 170 Nm का टॉर्क मिल सकता है। इसमें 26 kWh की LFP बैटरी पैक दिए जाने की संभावना है। दावा किया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक सेडान एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 315 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। फिलहाल टाटा मोटर्स की ओर से नई Tigor Facelift की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे 2026 के अंत तक बाजार में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है, तो नई टिगोर का सीधा मुकाबला इस सेगमेंट की दूसरी कॉम्पैक्ट सेडान कारों से होगा।




















