बॉलीवुडमनोरंजन

Raj Kapoor Birth Anniversary : बॉलीवुड के ‘शोमैन’ राज कपूर की 98वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, महज 11 साल में शुरू किया था अभिनय; कई फिल्मी हसीनाओं के साथ था इनका अफेयर

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) की आज 98वीं बर्थ एनिवर्सरी है। बता दें कि एक्टर राज कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी करोंड़ों लोग अभिनेता को चाहते हैं। एक्टर ने बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी हैं। आइए आज अभिनेता राज कपूर के जन्मदिन पर जानते हैं, उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

फिल्मी परिवार से रखते थे ताल्लुक

राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद अब पाकिस्तान का हिस्सा है। ये पृथ्वीराज कपूर और रामसरणी मेहरा की पहली संतान थे। राज कपूर, पृथ्वीराज कपूर और रामसरणी मेहरा के 6 बच्चों में सबसे बड़े थे। एक्टर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिससे अभिनय उनके खून में था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर को ऐसा लगता था कि राज अपनी लाइफ में कुछ बड़ा नहीं कर पाएंगे।

रणबीर राज कपूर था बचपन का नाम

राज कपूर के बचपन का नाम रणबीर राज कपूर था। उनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर और उनकी माता का नाम रामशर्णी देवी कपूर था। बता दें कि राज कपूर ने अपनी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, कोलकाता और कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, देहरादून से प्राप्त की थी।

दिलीप कुमार के साथ राज कपूर। यह फोटो राज कपूर के फैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

मधुबाला के साथ की फिल्मी करियर की शुरुआत

साल 1935 में महज 11 साल की उम्र में राज कपूर ने ‘इंकलाब’ फिल्म में अभिनय किया था। उस समय एक्टर बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में सहायक का काम करते थे। इसके बाद इन्होंने क्लैपर ब्वॉय का काम भी किया था। नायक के रूप में राज कपूर का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा। इन्होंने सबसे पहले अभिनेत्री मधुबाला के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी।

1946 में की थी शादी

साल 1946 में राज कपूर की कृष्णा मल्होत्रा से शादी हुई। दोनों के 5 बच्चे हुए। जिनमें 3 बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर हैं। 2 बेटियां रितु नंदा और रीमा जैन शामिल है

राज कपूर फैमिली का यह फोटो इंस्टाग्राम पर farhanafarook7 ने शेयर कर शोमैन को याद किया।

24 साल की उम्र में शुरू किया आरके स्टूडियो

महज 24 साल की उम्र में राज कपूर ने आरके स्टूडियो शुरू कर बड़ी मिसाल कायम की थी। ये उस जमाने के सबसे यंग डायरेक्टर थे, जिन्होंने आग (1948) से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।।

कई फिल्मों में किया अभिनय

राज कपूर की बतौर हीरो पहली फिल्म 1947 में ‘नील कमल’ थी। जिसके बाद उनकी पहली रंगीन फिल्म ‘संगम’ 1964 में आई थी। वहीं, आरके प्रोडक्शन और निर्देशन की पहली फिल्म ‘आग’ 1948 में आई थी और उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘अंदाज’ 1949 में आई थी। बता दें कि ‘बरसात’ 1949 प्रोडक्शन की पहली हिट फिल्म थी।

राज कपूर आग, आवारा, आह, श्री 420, जागते रहो, जिस देश में गंगा बहता है, दास्तां, अनहोनी, चोरी-चोरी, अनाड़ी, दो उस्ताद, छलिया, दिल ही तो है, बूट पॉलिश, सपनों का सौदागर, अराउंड द वर्ल्ड, कल आज और कल, राम तेरी गंगा मैली और दो जासूस जैसी कई फिल्मों में नजर आए।

कई अवॉर्ड किए अपने नाम

राज कपूर ने 3 नेशनल और 11 फिल्म फेयर समेत 26 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं 1971 में पद्मभूषण, 1987 दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और FESTIVAL OF CANNES में कपूर की ‘आवारा’ और बूट पॉलिश पहुंचीं थी। बता दें कि फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को राज कपूर के नाम पर शुरू किया गया था। इस अवॉर्ड का नाम पहले राज कपूर अवॉर्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट था।

काफी चर्चा में था नरगिस और राज कपूर का रिलेशन

बॉलीवुड जगत में जब भी प्यार का जिक्र होता है तो राज कूपर और नरगिस दत्त का नाम जरूर लिया जाता है। बता दें नरगिस और राज कपूर की मोहब्बत की कहानी आज भी हर किसी की जुबान पर ताजा है। साल 1946 में राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से राज कपूर उनके दीवाने हो गए थे। एक वक्त ऐसा आया जब नरगिस और राज कपूर के प्यार की चर्चा हर जगह होने लगी। नरगिस और राज कपूर का रिलेशन काफी लंबे समय तक चला था।

कई हस्तियों के साथ नाम जुड़ा

राज कपूर एक शादीशुदा व्यक्ति होने के बाद भी हिंदी फिल्म की अभिनेत्री के साथ अक्सर चर्चा में रहते थे। जिस वजह से उनकी पत्नी कृष्णा परेशान रहती थीं। राज कपूर और अभिनेत्री नरगिस का प्यार खबरों में था। राज कपूर का नाम 1960 की दशक में अभिनेत्री वैजयंती माला के साथ भी जुड़ा था। इसके साथ ही राज कपूर ने अभिनेत्री ‘पद्मिनी’ को भी डेट किया था। जिसका खुलासा राज के बेटे ऋषि कपूर ने साल 2017 में किया था।

1988 में दुनिया को कहा अलविदा

राज कपूर को 2 मई 1988 को एक पुरस्कार समारोह में दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद वे एक महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे और 2 जून 1988 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button