तमिलनाडु : उदयनिधि बने डिप्टी CM, वी सेंथिल बालाजी सहित 4 मंत्रियों ने ली शपथ; स्टालिन मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल करने का ऐलान किया था। सीएम स्टालिन की सिफारिश पर राज्यपाल ने अधिसूचना जारी की थी। रविवार को स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
वहीं DMK नेता वी सेंथिल बालाजी को फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वी सेंथिल बालाजी ने गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा दे दिया था, फिर से उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई की। इसके साथ ही डॉ. गोवी चेझियान, आर राजेंद्रन और एसएम नासर को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आरएन रवि ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन सहित कई आला नेता उपस्थित थे।
https://x.com/psamachar1/status/1840344157371461804





















