Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नए कपल पैदा करें 16 बच्चे... CM चंद्रबाबू नायडू के बाद स्टालिन ने भी जनसंख्या को लेकर क्यों की ऐसी अपील, जानें आखिर क्या है वजह

Follow on Google News
नए कपल पैदा करें 16 बच्चे... CM चंद्रबाबू नायडू के बाद स्टालिन ने भी जनसंख्या को लेकर क्यों की ऐसी अपील, जानें आखिर क्या है वजह
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अनोखा बयान दिया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को 16-16 बच्चे पैदा करने की सलाह दी। स्टालिन ने कहा कि पहले बुजुर्ग नवविवाहित जोड़ों को 16 तरह की संपत्ति प्राप्ति का आशीर्वाद देते थे, लेकिन अब संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा करने का समय आ गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी बढ़ती उम्रदराज आबादी का हवाला देकर इस तरह का बयान दे चुके हैं।

कार्यक्रम में 31 जोड़ों का विवाह

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन की मौजूदगी में 31 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पहले के बुजुर्ग आशीर्वाद के रूप में 16 तरह की संपत्ति प्राप्ति की बात करते थे, जिनमें गाय, घर, संतान, शिक्षा, भूमि, वाहन और सोना जैसे मूल्य शामिल होते थे। लेकिन अब संपत्ति के बजाय 16 संतान होने और समृद्ध जीवन जीने का आशीर्वाद दिया जाता है।

संसदीय सीटों का भी जिक्र

स्टालिन ने अपनी इस अपील के पीछे तर्क देते हुए कहा कि देश की जनसंख्या में गिरावट का असर लोकसभा सीटों की संख्या पर पड़ सकता है, जिससे तमिलनाडु जैसे राज्यों का प्रतिनिधित्व कमजोर हो सकता है। उन्होंने पराशक्ति फिल्म के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा,”कलैगनार ने बहुत पहले एक डायलॉग लिखा था, हम मंदिरों के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि मंदिर के भयानक पुरुषों का शिविर बनने के खिलाफ हैं।”

मंदिरों की देखभाल पर सरकार की सराहना

मुख्यमंत्री ने मानव संसाधन और सामाजिक न्याय मंत्री शेखर बाबू की सराहना करते हुए दावा किया कि सच्चे भक्त डीएमके सरकार द्वारा मंदिरों के रखरखाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने उन आलोचकों पर भी निशाना साधा जो भक्ति को मुखौटे की तरह इस्तेमाल करते हैं और डीएमके सरकार की सफलता को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने भी दिया था ऐसा बयान

स्टालिन से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी जनसंख्या बढ़ाने पर जोर दिया था। उन्होंने रविवार को एक बयान में दक्षिणी राज्यों से अपील की थी कि वे अधिक बच्चे पैदा करें ताकि युवाओं की संख्या में कमी न हो और देश का जनसांख्यिकीय लाभ बना रहे। नायडू ने यहां तक कहा कि सरकार ऐसा कानून लाने पर विचार कर रही है, जिसमें केवल दो से अधिक बच्चों वाले लोग स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के योग्य होंगे। ये भी पढ़ें- गांदरबल आतंकी हमले में 7 की मौत : लश्कर के संगठन TRF ने ली J&K टेरर अटैक की जिम्मेदारी, PAK में बैठा शेख सज्जाद गुल है मास्टरमाइंड
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts