PlayBreaking News

होली पर सेहत का रखें खास ध्यान, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

Follow on Google News
होली पर सेहत का रखें खास ध्यान, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां
होली रंगों और पकवानों का त्योहार है। गुजिया, पापड़, ठंडाई जैसे स्वादिष्ट व्यंजन इस मौके पर हर घर में बनते हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान और सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि उनके और उनके बच्चे के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न पड़े।

एक्सपर्ट्स ने दी जरूरी सलाह

एक्सपर्ट्स ने गर्भवती महिलाओं के लिए होली के दौरान सेहतमंद रहने के लिए कुछ खास गाइडलाइंस जारी की हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार की मस्ती में महिलाएं अपनी डाइट न बिगाड़ें और कुछ चीजों से बचें।

कोल्ड ड्रिंक से बनाएं दूरी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए। इनमें शुगर और हानिकारक केमिकल होते हैं, जो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

गुजिया और पापड़ न खाएं ज्यादा

गुजिया महिलाएं एक या दो गुजिया खा सकती हैं, लेकिन अधिक खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे गर्भावस्था डायबिटीज का खतरा रहता है। पापड़ और आलू से बने खाद्य पदार्थ गर्भावस्था डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनसे बचना जरूरी है।

भांग से करें परहेज, सेहतमंद विकल्प अपनाएं

  • गर्भवती महिलाओं को भांग का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह पर छाछ, दूध, लस्सी या ताजे फलों का जूस पीना फायदेमंद रहेगा।
  • केमिकल वाले रंगों से बचें, हर्बल रंगों का करें इस्तेमाल
  • होली खेलते समय केमिकल युक्त रंगों से बचना चाहिए, क्योंकि ये त्वचा और स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना बेहतर और सुरक्षित विकल्प है।

त्योहार के बीच दवाइयां और आराम न भूलें

  • गर्भवती महिलाएं समय पर अपनी दवाइयां लें।
  • हरी सब्जियां, फल और जूस का सेवन करें।
  • पर्याप्त आराम करें और तनाव से बचें।
  • डॉक्टर की सलाह का पूरी तरह पालन करें।

सेहत से खिलवाड़ न करें

होली का त्योहार खुशियों का है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। सही खानपान और सावधानी अपनाकर वे इस त्योहार का आनंद भी उठा सकती हैं और खुद को स्वस्थ भी रख सकती हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts