Raisen News : भारी बारिश के कारण झोपड़ी गिरी, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते वीरपुर गांव में गुरुवार तड़के एक अस्थाई झोपड़ी गिर गई, जिससे एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों में एक दंपति और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mithilesh Yadav
26 Jun 2025

