थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के तीसरे दिन तक मौत का आंकड़ा 33 पहुंचा, कंबोडिया ने UN से युद्ध रुकवाने की लगाई गुहार
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा संघर्ष अब तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है और इसमें अब तक कुल 33 लोगों की जान जा चुकी है। यह हिंसक झड़पें एक हजार साल पुराने दो शिव मंदिरों के स्वामित्व को लेकर शुरू हुई थीं, जो सीमा के दोनों ओर फैले हुए हैं। दोनों देश इस ऐतिहासिक धरोहर पर दावा करते आ रहे हैं। लेकिन अब यह सांस्कृतिक विवाद खतरनाक सैन्य संघर्ष में तब्दील हो गया है।
Wasif Khan
26 Jul 2025

