बिहार बंद : वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन का हल्ला बोल, कई जगह रोकीं ट्रेनें; सड़कों पर जलाए टायर
बिहार में आज (9 जुलाई) विपक्षी महागठबंधन द्वारा बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का व्यापक असर दिखा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के विरोध में कांग्रेस, आरजेडी, वाम दलों और पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने एकजुट होकर चक्का जाम और सड़कों पर प्रदर्शन किया।
Manisha Dhanwani
9 Jul 2025