सागर :एमपी में बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 7 अगस्त से थम सकते हैं पहिए
मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार की बसों के राष्ट्रीयकरण संबंधी अधिसूचना और टेंडर प्रक्रिया का विरोध करते हुए 7 अगस्त की रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। बस संचालकों का कहना है कि यदि सरकार ने अधिसूचना वापस नहीं ली तो प्रदेशभर में यात्री बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों और हजारों परिवारों पर असर पड़ेगा।
Anil Dubay
27 Jul 2026


























