24 घंटे का नोटिस खत्म, अब सीलिंग शुरू! भोपाल में होटल-जिम और गोदामों पर नगर निगम का शिकंजा
भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। होटल, रेस्टोरेंट, जिम, कारखाने, शोरूम और गोदाम जैसे प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभियान के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। इनमें 56 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जबकि सुरक्षा के लिए 11 थानों की पुलिस मौके पर तैनात रहेगी।
Aditi Rawat
31 Aug 2026


























