स्निफर डॉग स्क्वाड की परखी क्षमता!पन्ना टाइगर रिजर्व ने जीता खिताब, संजय टाइगर रिजर्व के सुरेश प्रसाद बैगा बने बेस्ट डॉग हैंडलर
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन विद्यालय ताला में आयोजित सातवें डॉग स्क्वाड रिफ्रेशर कोर्स सह वार्षिक समीक्षा 2026 का समापन हुआ। प्रशिक्षण में प्रदेश के अलग अलग वन क्षेत्रों से आए डॉग स्क्वाड दलों ने सर्च क्षमता, अनुशासन और वन अपराध जांच से जुड़े अभ्यास किए। पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया।
Aditi Rawat
22 Jul 2026


























